John 16:22 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur tumhen bhee ab to shaek haai, parantu maain tum se fir miloonga aur tumhare man men anand hoga aur tumhara anand koi tum se chheen n lega.
Hindi 2017 (नया नियम)
और तुम्‍हें भी अब तो शोक है, परन्‍तु मैं तुम से फिर मिलूँगा और तुम्‍हारे मन में आनन्‍द होगा; और तुम्‍हारा आनन्‍द कोई तुम से छीन न लेगा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सो तुम सब भी इस समय वैसे ही दुःखी हो किन्तु मैं तुमसे फिर मिलूँगा और तुम्हारे हृदय आनन्दित होंगे। और तुम्हारे आनन्द को तुमसे कोई छीन नहीं सकेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसी तरह तुम लोग अभी दु:खी हो, किन्‍तु मैं तुम्‍हें फिर देखूँगा और तुम्‍हारा मन आनन्‍दित होगा। तुम से तुम्‍हारा आनन्‍द कोई छीन नहीं सकेगा।
Hindi Bible HHBD
और तुम्हें भी अब तो शोक है, परन्तु मैं तुम से फिर मिलूंगा और तुम्हारे मन में आनन्द होगा; और तुम्हारा आनन्द कोई तुम से छीन न लेगा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yahi abhi tumhaar sañghe hoy hei, tum abhi udaas hei, lekin ham tumme fir dekhega, to tumhaar man khusi se bhar jaai, eisan khusi jiske tum se koi chheene nai saki.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसी प्रकार तुम्हें भी अब तो शोक है, परन्तु मैं तुम से फिर मिलूँगा और तुम्हारे मन आनन्द से भर जाएँगे; और तुम्हारा आनन्द कोई तुम से छीन न लेगा।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इसी प्रकार अभी तो तुम्हें शोक है; परंतु मैं तुमसे फिर मिलूँगा, तब तुम्हारा हृदय आनंदित होगा और तुम्हारे उस आनंद को तुमसे कोई भी नहीं छीनेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसी प्रकार अभी तुम भी शोकित हो किंतु मैं तुमसे दोबारा मिलूंगा, जिससे तुम्हारा हृदय आनंदित होगा कोई तुमसे तुम्हारा आनंद छीन न लेगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और तुम्हें भी अब तो शोक है, परन्तु मैं तुम से फिर मिलूँगा और तुम्हारे मन में आनन्द होगा; और तुम्हारा आनन्द कोई तुम से छीन न लेगा।