John 16:23 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us din tum mujh se kuchh n poochhoge: maain tum se sach sach kahata hoo, yadi pita se kuchh mangoge, to vah mere nam se tumhen dega.
Hindi 2017 (नया नियम)
उस दिन तुम मुझ से कुछ न पूछोगे: मैं तुम से सच सच कहता हूँ, यदि पिता से कुछ माँगोगे, तो वह मेरे नाम से तुम्‍हें देगा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस दिन तुम मुझसे कोई प्रश्न नहीं पूछोगे। मैं तुमसे सत्य कहता हूँ मेरे नाम में परम पिता से तुम जो कुछ भी माँगोगे वह उसे तुम्हें देगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उस दिन तुम मुझ से कोई प्रश्‍न नहीं करोगे। मैं तुम से सच-सच कहता हूँ: यदि तुम मेरे नाम में पिता से कुछ माँगोगे, तो वह तुम्‍हें प्रदान करेगा।
Hindi Bible HHBD
उस दिन तुम मुझ से कुछ न पूछोगे: मैं तुम से सच सच कहता हूं, यदि पिता से कुछ मांगोगे, तो वह मेरे नाम से तुम्हें देगा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
“Jab u roj aai, tab tum ham se kuchh nai maañgega. Ham tum se sachche bataata hei, agar tum Pita se hamaar naam pe kuchh bhi maañgega, u tumme hamaar naam se de dei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस दिन तुम मुझ से कुछ न पूछोगे। मैं तुम से सच सच कहता हूँ, यदि पिता से कुछ भी माँगोगे, तो वह मेरे नाम से तुम्हें देगा।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
उस दिन तुम मुझसे कुछ नहीं पूछोगे। मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ, तुम मेरे नाम से जो कुछ पिता से माँगोगे, वह तुम्हें देगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस दिन तुम मुझसे कोई प्रश्न न करोगे. मैं तुम पर यह अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं: यदि तुम पिता से कुछ भी मांगोगे, वह तुम्हें मेरे नाम में दे देंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस दिन तुम मुझसे कुछ न पूछोगे; मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, यदि पिता से कुछ माँगोगे, तो वह मेरे नाम से तुम्हें देगा।