John 16:7 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
taubhee maain tum se sach kahata hoo, ki mera jana tumhare liye achchha haai, kyonki yadi maain n jau, to vah sahayak tumhare pas n aaega, parantu yadi maain jaunga, to use tumhare pas bhej doonga.
Hindi 2017 (नया नियम)
तौभी मैं तुम से सच कहता हूँ, कि मेरा जाना तुम्‍हारे लिये अच्‍छा है, क्‍योंकि यदि मैं न जाऊं, तो वह सहायक तुम्‍हारे पास न आएगा, परन्‍तु यदि मैं जाउँगा, तो उसे तुम्‍हारे पास भेज दूँगा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु मैं तुम्हें सत्य कहता हूँ इसमें तुम्हारा भला है कि मैं जा रहा हूँ। क्योंकि यदि मैं न जाऊँ तो सहायक तुम्हारे पास नहीं आयेगा। किन्तु यदि मैं चला जाता हूँ तो मैं उसे तुम्हारे पास भेज दूँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
फिर भी मैं तुम से सच कहता हूँ: तुम्‍हारा कल्‍याण इसमें है कि मैं चला जाऊं। यदि मैं नहीं जाऊंगा, तो सहायक तुम्‍हारे पास नहीं आएगा। यदि मैं जाऊंगा, तो मैं उसे तुम्‍हारे पास भेजूँगा।
Hindi Bible HHBD
तौभी मैं तुम से सच कहता हूं, कि मेरा जाना तुम्हारे लिये अच्छा है, क्योंकि यदि मैं न जाऊं, तो वह सहायक तुम्हारे पास न आएगा, परन्तु यदि मैं जाऊंगा, तो उसे तुम्हारे पास भेज दूंगा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin ham tum se sachche bolta hei, ki i tumhaar khaatir achchha hoi ki ham chala jaai, kaahe ki agar ham nai jaayga to madadgaar tumhaar lage nai aai. Aur jeise ham jaayga, weise madadgaar tumhaar lage bhej dega.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तौभी मैं तुम से सच कहता हूँ कि मेरा जाना तुम्हारे लिये अच्छा है, क्योंकि यदि मैं न जाऊँ तो वह सहायक तुम्हारे पास न आएगा; परन्तु यदि मैं जाऊँगा, तो उसे तुम्हारे पास भेजूँगा।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु मैं तुमसे सच कहता हूँ, मेरा चला जाना तुम्हारे लिए लाभदायक है। क्योंकि यदि मैं नहीं जाऊँगा, तो तुम्हारे पास सहायक नहीं आएगा; परंतु यदि मैं जाऊँगा, तो उसे तुम्हारे पास भेजूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर भी सच यह है कि मेरा जाना तुम्हारे लिए लाभदायक है क्योंकि यदि मैं न जाऊं तो वह स्वर्गीय सहायक तुम्हारे पास नहीं आएंगे. यदि मैं जाऊं तो मैं उन्हें तुम्हारे पास भेजूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर भी मैं तुम से सच कहता हूँ, कि मेरा जाना तुम्हारे लिये अच्छा है, क्योंकि यदि मैं न जाऊँ, तो वह सहायक तुम्हारे पास न आएगा, परन्तु यदि मैं जाऊँगा, तो उसे तुम्हारे पास भेज दूँगा।