John 17:11 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain age ko jagat men n rahoonga, parantu ye jagat men rahenge, aur maain tere pas ata hoon he paavitra pita, apane us nam se jo too ne mujhe diya haai, un kee raksha kar, ki ve hamaree nai aek hon.
Hindi 2017 (नया नियम)
मैं आगे को जगत में न रहूँगा, परन्‍तु ये जगत में रहेंगे, और मैं तेरे पास आता हूँ; हे पवित्र पिता, अपने उस नाम से जो तू ने मुझे दिया है, उनकी रक्षा कर, कि वे हमारी नाई एक हों।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“मैं अब और अधिक समय जगत में नहीं हूँ किन्तु वे जगत में है अब मैं तेरे पास आ रहा हूँ। हे पवित्र पिता अपने उस नाम की शक्ति से उनकी रक्षा कर जो तूने मुझे दिया है ताकि जैसे तू और मैं एक हैं, वे भी एक हो सकें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“अब मैं संसार में नहीं रहूँगा; परन्‍तु वे संसार में रहेंगे और मैं तेरे पास आ रहा हूँ। परमपावन पिता! अपने उस नाम में जो तूने मुझे दिया है उन्‍हें सुरक्षित रख, जिससे वे एक हों जैसे हम एक हैं।
Hindi Bible HHBD
मैं आगे को जगत में न रहूंगा, परन्तु ये जगत में रहेंगे, और मैं तेरे पास आता हूं; हे पवित्रा पिता, अपने उस नाम से जो तू ने मुझे दिया है, उन की रक्षा कर, कि वे हमारी नाई एक हों।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ham i dunia ke chhoṛ ke tumhaar lage aata hei, aur aapan chela log ke yahi dunia meñ chhoṛta hei. He Pawitr Pita, tum jon naam dia hei wahi ke sakti se i sab ke dekh bhaal karna ki jisse i sab ek hoy ke rahe jeise ki tum aur ham ek hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं अब जगत में न रहूँगा, परन्तु ये जगत में रहेंगे, और मैं तेरे पास आता हूँ। हे पवित्र पिता, अपने उस नाम से जो तू ने मुझे दिया है, उनकी रक्षा कर कि वे हमारे समान एक हों।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
मैं जगत में अब और नहीं रहूँगा परंतु वे जगत में रहेंगे, और मैं तेरे पास आ रहा हूँ। हे पवित्र पिता, अपने उस नाम के द्वारा जो तूने मुझे दिया, उनकी रक्षा कर, ताकि वे हमारे समान एक हों।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अब मैं संसार में नहीं रहूंगा; मैं आपके पास आ रहा हूं, किंतु वे सब संसार में हैं. पवित्र पिता! उन्हें अपने उस नाम में, जो आपने मुझे दिया है, सुरक्षित रखिए कि वे एक हों जैसे हम एक हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं आगे को जगत में न रहूँगा, परन्तु ये जगत में रहेंगे, और मैं तेरे पास आता हूँ; हे पवित्र पिता, अपने उस नाम से जो तूने मुझे दिया है, उनकी रक्षा कर, कि वे हमारे समान एक हों।