John 18:10 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
shamaun pataras ne talavar, jo usake pas thee, kheenchee aur mahayajak ke das par chalakar, usaka daahina kan uda diya, us das ka nam malakhus tha.
Hindi 2017 (नया नियम)
शमौन पतरस ने तलवार, जो उसके पास थी, खींची और महायाजक के दास पर चलाकर, उसका दहिना कान उड़ा दिया, उस दास का नाम मलखुस था।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर शमौन पतरस ने, जिसके पास तलवार थी, अपनी तलवार निकाली और महायाजक के दास का दाहिना कान काटते हुए उसे घायल कर दिया। (उस दास का नाम मलखुस था।)
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सिमोन पतरस के पास एक तलवार थी। उसने तलवार खींच ली और प्रधान महापुरोहित के सेवक पर चला कर उसका दाहिना कान उड़ा दिया। उस सेवक का नाम मलखुस था।
Hindi Bible HHBD
शमौन पतरस ने तलवार, जो उसके पास थी, खींची और महायाजक के दास पर चलाकर, उसका दहिना कान उड़ा दिया, उस दास का नाम मलखुस था।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Saayman Peeṭa ke lage ek talwaar raha. U aapan talwaar nikaar ke Baṛa Paadri ke ek naukar ke raaiṭ kaan kaaṭ dees. U naukar ke naam Malkus raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब शमौन पतरस ने तलवार, जो उसके पास थी, खींची और महायाजक के दास पर चलाकर उसका दाहिना कान उड़ा दिया। उस दास का नाम मलखुस था।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब शमौन पतरस ने उस तलवार को जो उसके पास थी, खींचा और महायाजक के दास पर चलाकर उसका दाहिना कान उड़ा दिया। उस दास का नाम मलखुस था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शिमओन पेतरॉस ने, जिनके पास तलवार थी, उसे म्यान से खींचकर महापुरोहित के एक सेवक पर वार कर दिया जिससे उसका दाहिना कान कट गया. (उस सेवक का नाम मालखॉस था.)
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
शमौन पतरस ने तलवार, जो उसके पास थी, खींची और महायाजक के दास पर चलाकर, उसका दाहिना कान काट दिया, उस दास का नाम मलखुस था।