John 18:20 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yeeshu ne us ko uttr diya, ki maain ne jagat se kholakar baten kee maain ne sabhaon aur aradhanalay men jahan sab yahoodee ikatthe hua karate haain sada upadesh kiya aur gupt men kuchh bhee naheen kaha.
Hindi 2017 (नया नियम)
यीशु ने उसको उत्तर दिया, “मैं ने जगत से खोलकर बातें की; मैं ने सभाओं और आराधनालय में जहाँ सब यहूदी इकट्ठे हुआ करते हैं सदा उपदेश किया और गुप्‍त में कुछ भी नहीं कहा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यीशु ने उसे उत्तर दिया, “मैंने सदा लोगों के बीच हर किसी से खुल कर बात की है। सदा मैंने आराधनालयों में और मन्दिर में, जहाँ सभी यहूदी इकट्ठे होते हैं, उपदेश दिया है। मैंने कभी भी छिपा कर कुछ नहीं कहा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु ने उत्तर दिया, “मैं संसार के सामने प्रकट रूप से बोला हूँ। मैंने सदा सभागृह और मन्‍दिर में, जहाँ सब धर्मगुरु एकत्र हुआ करते हैं, शिक्षा दी है। मैंने गुप्‍त रूप से कुछ नहीं कहा।
Hindi Bible HHBD
यीशु ने उस को उत्तर दिया, कि मैं ने जागत से खोलकर बातें की; मैं ने सभाओं और आराधनालय में जहां सब यहूदी इकट्ठे हुआ करते हैं सदा उपदेश किया और गुप्त में कुछ भी नहीं कहा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yeeshu jawaab dees, “Ham sab log se khula ruup meñ baat kara hei. Ham hardam sabha meñ aur chech meñ jahañ log baṭurat rahin huañ updes deta raha aur chhupaay ke to kuchh nai kara.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यीशु ने उसको उत्तर दिया, “मैं ने संसार से खुलकर बातें कीं; मैं ने आराधनालयों और मन्दिर में, जहाँ सब यहूदी इकट्ठे हुआ करते हैं, सदा उपदेश किया और गुप्‍त में कुछ भी नहीं कहा।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इस पर यीशु ने उससे कहा, “मैंने संसार से खुलकर बातें की हैं। मैंने सदा आराधनालय और मंदिर-परिसर में जहाँ सब यहूदी एकत्रित होते हैं, उपदेश दिया, और गुप्‍त में कुछ भी नहीं कहा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मसीह येशु ने उन्हें उत्तर दिया, “मैंने संसार से खुलकर बातें की हैं. मैंने हमेशा सभागृहों और मंदिर में शिक्षा दी है, जहां सभी यहूदी इकट्ठा होते हैं. गुप्‍त में मैंने कभी भी कुछ नहीं कहा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यीशु ने उसको उत्तर दिया, “मैंने जगत से खुलकर बातें की; मैंने आराधनालयों और मन्दिर में जहाँ सब यहूदी इकट्ठा हुआ करते हैं सदा उपदेश किया और गुप्त में कुछ भी नहीं कहा#18:20 गुप्त में कुछ भी नहीं कहा: उसने अपने चेलों को ऐसी कोई शिक्षा और आज्ञा नहीं दी जो उसने सार्वजनिक आख्यान में न कही थी। गुप्त में कुछ भी नहीं कहा ।