John 18:25 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
shamaun pataras khda hua tap raha tha. tab unhon ne us se kaha kya too bhee usake chelon men se haai? us n inkar karake kaha, maain naheen hoon.
Hindi 2017 (नया नियम)
शमौन पतरस खड़ा हुआ आग ताप रहा था। तब उन्होंने उससे कहा; “क्‍या तू भी उसके चेलों में से है?” उने इन्‍कार करके कहा, “मैं नहीं हूँ।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब शमौन पतरस खड़ा हुआ आग ताप रहा था तो उससे पूछा गया, “क्या यह सम्भव है कि तू भी उसका एक शिष्य है?” उसने इससे इन्कार किया। वह बोला, “नहीं मैं नहीं हूँ।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सिमोन पतरस उस समय खड़ा-खड़ा आग ताप रहा था। कुछ लोगों ने उससे कहा, “कहीं तुम भी तो उसके शिष्‍य नहीं हो?” उसने अस्‍वीकार करते हुए कहा, “मैं नहीं हूँ।”
Hindi Bible HHBD
शमौन पतरस खड़ा हुआ ताप रहा था। तब उन्हों ने उस से कहा; क्या तू भी उसके चेलों में से है? उस न इन्कार करके कहा, मैं नहीं हूं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Saayman Peeṭa khaṛa hoy ke aagi taapat raha, tab huañ ke log usse puuchhin, “Kahiñ tum bhi uske chela meñ se ek to nai hei?” Peeṭa muuṛ hilaay ke naa kar dees, “Ham nai hei.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
शमौन पतरस खड़ा हुआ आग ताप रहा था। तब उन्होंने उससे कहा, “कहीं तू भी उसके चेलों में से तो नहीं है?” उसने इन्कार करके कहा, “मैं नहीं हूँ।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
अब शमौन पतरस खड़ा हुआ आग ताप रहा था। तब लोगों ने उससे कहा, “कहीं तू भी तो उसके शिष्यों में से नहीं?” उसने इनकार करके कहा, “मैं नहीं हूँ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसी बीच लोगों ने शिमओन पेतरॉस से, जो वहां खड़े हुए आग ताप रहे थे, पूछा, “कहीं तुम भी तो इसके शिष्यों में से नहीं हो?” पेतरॉस ने नकारते हुए कहा, “मैं नहीं हूं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
शमौन पतरस खड़ा हुआ आग ताप रहा था। तब उन्होंने उससे कहा; “क्या तू भी उसके चेलों में से है?” उसने इन्कार करके कहा, “मैं नहीं हूँ।”