John 18:37 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
peelatus ne us se kaha, ki too kahata haai, kyonaki maain raja hoon maain ne isaliye janm liya, aur isaliye jagat men aya hoon ki saty par gavahee doon jo koi saty ka haai, vah mera shabd sunata haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
पीलातुस ने उससे कहा, “तो क्‍या तु राजा है?” यीशु ने उत्तर दिया, “तू कहता है, क्‍योंकि मैं राजा हूँ; मैं ने इसलिये जन्‍म लिया, और इसलिये जगत में आया हूँ कि सत्‍य पर गवाही दूँ जो कोई सत्‍य का है, वह मेरा शब्‍द सुनता है।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस पर पिलातुस ने उससे कहा, “तो तू राजा है?” यीशु ने उत्तर दिया, “तू कहता है कि मैं राजा हूँ। मैं इसीलिए पैदा हुआ हूँ और इसी प्रयोजन से मैं इस संसार में आया हूँ कि सत्य की साक्षी दूँ। हर वह व्यक्ति जो सत्य के पक्ष में है, मेरा वचन सुनता है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस पर पिलातुस ने उनसे कहा, “तो, तुम राजा हो?” येशु ने उत्तर दिया, “आप ही कह रहे हैं कि मैं राजा हूँ। मैं इसलिए जन्‍मा और इसलिए संसार में आया हूँ कि सत्‍य के विषय में साक्षी दूँ। जो सत्‍य का है, वह मेरी वाणी सुनता है।”
Hindi Bible HHBD
पीलातुस ने उस से कहा, कि तू कहता है, क्योंकि मैं राजा हूं; मैं ने इसलिये जन्म लिया, और इसलिये जगत में आया हूं कि सत्य पर गवाही दूं जो कोई सत्य का है, वह मेरा शब्द सुनता है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tab Paaylaṭ bolis, “To kaa tum raaja hei?” Ispe Yeeshu jawaab dees, “Tumahi to bolta hei ki ham raaja hei. Ham to yahi kaaran janam lia raha aur yahi kaaran dunia meñ aaya hei ki sachchaai ke baare meñ sab se bataai. Jon bhi koi sachchaai ke apnaay hei u hamaar baat sune hei.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पिलातुस ने उससे कहा, “तो क्या तू राजा है?” यीशु ने उत्तर दिया, “तू कहता है कि मैं राजा हूँ। मैं ने इसलिये जन्म लिया और इसलिये संसार में आया हूँ कि सत्य की गवाही दूँ। जो कोई सत्य का है, वह मेरा शब्द सुनता है।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब पिलातुस ने उससे पूछा, “तो क्या तू राजा है?” यीशु ने उत्तर दिया, “तू आप ही कह रहा है कि मैं राजा हूँ। मैंने इसलिए जन्म लिया और इसलिए इस संसार में आया हूँ कि सत्य की साक्षी दूँ। प्रत्येक जो सत्य का है, वह मेरी आवाज़ सुनता है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस पर पिलातॉस ने उनसे कहा, “तो तुम राजा हो?” मसीह येशु ने उत्तर दिया, “आप ठीक कहते हैं कि मैं राजा हूं. मेरा जन्म ही इसलिये हुआ है. संसार में मेरे आने का उद्देश्य यही है कि मैं सच की गवाही दूं. हर एक व्यक्ति, जो सच्चा है, मेरी सुनता है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पिलातुस ने उससे कहा, “तो क्या तू राजा है?” यीशु ने उत्तर दिया, “तू कहता है, कि मैं राजा हूँ; मैंने इसलिए जन्म लिया, और इसलिए जगत में आया हूँ कि सत्य पर गवाही दूँ जो कोई सत्य का है, वह मेरा शब्द सुनता है।”