John 18:38 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
peelatus ne us se kaha, saty kya haai? aur yah kahakar vah fir yahoodiyon ke pas nikal gaya aur un se kaha, maain to us men kuchh dosh naheen pata.
Hindi 2017 (नया नियम)
पीलातुस ने उससे कहा, “सत्य क्या है?” और यह कहकर वह फिर यहूदियों के पास निकल गया और उनसे कहा, “मैं तो उसमें कुछ दोष नहीं पाता।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पिलातुस ने उससे पूछा, “सत्य क्या है?” ऐसा कह कर वह फिर यहूदियों के पास बाहर गया और उनसे बोला, “मैं उसमें कोई खोट नहीं पा सका हूँ
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पिलातुस ने उन से पूछा, “सत्य क्या है?” वह यह कह कर फिर बाहर गया और धर्मगुरुओं के पास आ कर बोला, “मैं उसमें कोई दोष नहीं पाता हूँ।
Hindi Bible HHBD
पीलातुस ने उस से कहा, सत्य क्या है? और यह कहकर वह फिर यहूदियों के पास निकल गया और उन से कहा, मैं तो उस में कुछ दोष नहीं पाता।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tab Paaylaṭ puuchhis, “Sachchaai kaa hei?” Fir Paaylaṭ sab log ke lage jaay ke bolis, “Ham koi kaaran nai paata ki iske ham saja dei.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पिलातुस ने उससे कहा, “सत्य क्या है?” यह कह कर वह फिर यहूदियों के पास निकल गया और उनसे कहा, “मैं तो उसमें कुछ दोष नहीं पाता।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
पिलातुस ने उससे कहा, “सत्य क्या है?” यह कहकर वह फिर से यहूदियों के पास बाहर निकला और उनसे कहा, “मैं उसमें कोई दोष नहीं पाता।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“क्या है सच?” पिलातॉस ने प्रश्न किया. तब पिलातॉस ने दोबारा बाहर जाकर यहूदियों को सूचित किया, “मुझे उसमें कोई दोष नहीं मिला
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पिलातुस ने उससे कहा, “सत्य क्या है?” और यह कहकर वह फिर यहूदियों के पास निकल गया और उनसे कहा, “मैं तो उसमें कुछ दोष नहीं पाता।