John 18:4 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab yeeshu un sab baton ko jo us par anevalee thee, janakar nikala, aur un se kahane laga, kise ddoonddhte ho?
Hindi 2017 (नया नियम)
तब यीशु उन सब बातों को जो उस पर आनेवाली थीं, जानकर निकला, और उनसे कहने लगा, “किसे ढूँढ़ते हो?”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर यीशु जो सब कुछ जानता था कि उसके साथ क्या होने जा रहा है, आगे आया और उनसे बोला, “तुम किसे खोज रहे हो?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु यह जान कर कि उन पर क्‍या-क्‍या बीतेगी, आगे बढ़े और उन से बोले, “किसे ढूँढ़ रहे हो?”
Hindi Bible HHBD
तब यीशु उन सब बातों को जो उस पर आनेवाली थीं, जानकर निकला, और उन से कहने लगा, किसे ढूंढ़ते हो?
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yeeshu to sab kuchh jaanat raha, ki kaa hoy waala hei. U aage baṛh ke puuchhis, “Tum kiske khojta hei?”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यीशु, उन सब बातों को जो उस पर आनेवाली थीं जानकर, निकला और उनसे कहा, “किसे ढूँढ़ते हो?”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब यीशु अपने साथ होनेवाली सब बातों को जानकर बाहर निकला और उनसे पूछा, “तुम किसे ढूँढ़ रहे हो? ”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मसीह येशु ने यह जानते हुए कि उनके साथ क्या-क्या होने पर है, आगे बढ़कर उनसे पूछा, “तुम किसे खोज रहे हो?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यीशु उन सब बातों को जो उस पर आनेवाली थीं, जानकर निकला, और उनसे कहने लगा, “किसे ढूँढ़ते हो?”