John 19:12 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
is se peelatus ne use chhod dena chaha, parantu yahoodayon ne chilla chillakar kaha, yadi too is ko chhod dega to teree bhaktai kaaisar kee or naheen jo koi apane ap ko raja banata haai vah kaaisar ka samhana karata haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
इस से पीलातुस ने उसे छोड़ देना चाहा, परन्तु यहूदियों ने चिल्ला चिल्लाकर कहा, “यदि तू इस को छोड़ देगा तो तेरी भक्ति कैसर की ओर नहीं; जो कोई अपने आप को राजा बनाता है वह कैसर का साम्हना करता है।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह सुन कर पिलातुस ने उसे छोड़ने का कोई उपाय ढूँढने का यत्न किया। किन्तु यहूदी चिल्लाये, “यदि तू इसे छोड़ता है, तो तू कैसर का मित्र नहीं है, कोई भी जो अपने आप को राजा होने का दावा करता है, वह कैसर का विरोधी है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस पर पिलातुस येशु को छोड़ देने का और भी प्रयत्न करने लगा। पर यहूदी धर्मगुरुओं ने चिल्लाकर कहा, “यदि आप इसे रिहा करते हैं, तो आप रोमन सम्राट के हितैषी नहीं हैं। जो अपने को राजा कहता है, वह सम्राट का विरोध करता है।”
Hindi Bible HHBD
इस से पीलातुस ने उसे छोड़ देना चाहा, परन्तु यहूदयों ने चिल्ला चिल्लाकर कहा, यदि तू इस को छोड़ देगा तो तेरी भक्ति कैसर की ओर नहीं; जो कोई अपने आप को राजा बनाता है वह कैसर का साम्हना करता है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tab Paaylaṭ, Yeeshu ke chhoṛe maañgat raha. Lekin bheeṛ aur jor se chillaain, “Agar tum iske chhoṛa to tum Raaja ke dusman hoy jaayga! Jon koi bhi apne aap ke raaja bole hei u Raaja ke dusman hei.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस पर पिलातुस ने उसे छोड़ देना चाहा, परन्तु यहूदियों ने चिल्ला–चिल्लाकर कहा, “यदि तू इस को छोड़ देगा, तो तेरी भक्ति कैसर की ओर नहीं। जो कोई अपने आप को राजा बनाता है वह कैसर का सामना करता है।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इस कारण पिलातुस ने उसे छोड़ देना चाहा; परंतु यहूदियों ने चिल्लाकर कहा, “यदि तू इसे छोड़ देगा तो तू कैसर का मित्र नहीं। जो अपने आपको राजा बनाता है वह कैसर का विरोध करता है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
परिणामस्वरूप पिलातॉस ने उन्हें मुक्त करने के यत्न किए किंतु यहूदी अगुओं ने चिल्ला-चिल्लाकर कहा, “यदि आपने इस व्यक्ति को मुक्त किया तो आप कयसर के मित्र नहीं हैं. हर एक, जो स्वयं को राजा दर्शाता है, वह कयसर का विरोधी है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इससे पिलातुस ने उसे छोड़ देना चाहा, परन्तु यहूदियों ने चिल्ला चिल्लाकर कहा, “यदि तू इसको छोड़ देगा तो तू कैसर का मित्र नहीं; जो कोई अपने आपको राजा बनाता है वह कैसर का सामना करता है।”