John 19:13 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ye baten sunakar peelatus yeeshu ko bahar laya aur us jagah aek chabootara tha jo ibraanee men gabbata kahalata haai, aur nyay asan par baaitta.
Hindi 2017 (नया नियम)
ये बातें सुनकर पीलातुस यीशु को बाहर लाया और उस जगह एक चबूतरा था जो इब्रानी में ‘गब्‍बता’ कहलाता है, और न्‍याय आसन पर बैठा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब पिलातुस ने ये शब्द सुने तो वह यीशु को बाहर उस स्थान पर ले गया जो “पत्थर का चबूतरा” कहलाता था। (इसे इब्रानी भाषा में गब्बता कहा गया है।) और वहाँ न्याय के आसन पर बैठा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह सुन कर पिलातुस ने येशु को बाहर ले आने का आदेश दिया। वह उस स्‍थान पर, जो “चबूतरा ” और इब्रानी में “गब्‍बथा” कहलाता है, न्‍यायासन पर बैठ गया ।
Hindi Bible HHBD
ये बातें सुनकर पीलातुस यीशु को बाहर लाया और उस जगह एक चबूतरा था जो इब्रानी में गब्बता कहलाता है, और न्याय आसन पर बैठा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jab Paaylaṭ i baat sunis to Yeeshu ke bahire laais. Tab u ek jagha (chabutra) pe, jon ke Heebru meñ ‘Gabattha’ bola jaay hei huañ nyaay kare waala jagha pe beiṭhis.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
ये बातें सुनकर पिलातुस यीशु को बाहर लाया और उस जगह एक चबूतरा था जो इब्रानी में ‘गब्बता’ कहलाता है, और वहाँ न्याय–आसन पर बैठा।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
ये बातें सुनकर पिलातुस यीशु को बाहर लाया और उस स्थान में न्यायासन पर बैठ गया जिसे इब्रानी में गब्बता अर्थात् चबूतरा कहा जाता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ये सब सुनकर पिलातॉस मसीह येशु को बाहर लाया और न्याय आसन पर बैठ गया, जो उस स्थान पर था, (जिसे इब्री भाषा में गब्बथा अर्थात् चबूतरा कहा जाता है).
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
ये बातें सुनकर पिलातुस यीशु को बाहर लाया और उस जगह एक चबूतरा था, जो इब्रानी में ‘ गब्बता ’ कहलाता है, और वहाँ न्याय आसन पर बैठा।