John 19:26 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yeeshu ne apanee mata se kaha he naree, dek, yah tera putra haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
यीशु ने अपनी माता और उस चेले को जिस से वह प्रेम रखता था पास खड़े देखकर अपनी माता से कहा, “हे नारी, देख, यह तेरा पुत्र है।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यीशु ने जब अपनी माँ और अपने प्रिय शिष्य को पास ही खड़े देखा तो अपनी माँ से कहा, “प्रिय महिला, यह रहा तेरा बेटा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु ने अपनी माता को और उनके पास खड़े अपने उस शिष्य को, जिस से येशु प्रेम करते थे, देखा। उन्होंने अपनी माता से कहा, “हे नारी! देखिए, यह आपका पुत्र है।”
Hindi Bible HHBD
यीशु ने अपनी माता से कहा; हे नारी, देख, यह तेरा पुत्रा है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jab Yeeshu aapan amma ke, aur aapan sab se pyaara chela ke dekhis jon uske bagal meñ khaṛa raha, tab u aapan amma se bolis, “Ab se i admi tumhaar beṭa hei.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब यीशु ने अपनी माता, और उस चेले को जिससे वह प्रेम रखता था पास खड़े देखा तो अपनी माता से कहा, “हे नारी, देख, यह तेरा पुत्र है।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जब यीशु ने अपनी माता और शिष्य को, जिससे वह प्रेम रखता था, पास खड़े देखा, तो अपनी माता से कहा, “हे नारी, देख, तेरा पुत्र।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब मसीह येशु ने अपनी माता और उस शिष्य को, जो उनका प्रियजन था, वहां खड़े देखा तो अपनी माता से बोले, “हे स्त्री! यह आपका पुत्र है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यीशु ने अपनी माता और उस चेले को जिससे वह प्रेम रखता था पास खड़े देखकर अपनी माता से कहा, “हे नारी, देख, यह तेरा पुत्र है।”