John 19:31 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur isaliye ki vah taaiyaree ka din tha, yahoodiyon ne peelatus se binatee kee ki un kee ttange tod dee jaaen aur ve utare jaaen taaki sabt ke din ve krooson par n rahe, kyonki vah sabt ka din bada din tha.
Hindi 2017 (नया नियम)
और इसलिये कि वह तैयारी का दिन था, यहूदियों ने पीलातुस से विनती की कि उनकी टांगे तोड़ दी जाएँ और वे उतारे जाएँ ताकि सब्‍त के दिन वे क्रूसों पर न रहें, क्‍योंकि वह सब्‍त का दिन बड़ा दिन था।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह फ़सह की तैयारी का दिन था। सब्त के दिन उनके शव क्रूस पर न लटके रहें क्योंकि सब्त का वह दिन बहुत महत्त्वपूर्ण था इसके लिए यहूदियों ने पिलातुस से कहा कि वह आज्ञा दे कि उनकी टाँगे तोड़ दी जाएँ और उनके शव वहाँ से हटा दिए जाए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह विश्राम-दिवस से पूर्व तैयारी का दिन था। यहूदी धर्मगुरु यह नहीं चाहते थे कि शरीर विश्राम के दिन क्रूस पर टंगे रहें; क्‍योंकि वह विश्राम-दिवस त्‍योहार के कारण एक प्रमुख दिन था। इसलिए उन्‍होंने पिलातुस से निवेदन किया कि उन व्यक्‍तियों की टाँगें तोड़ दी जाएँ और उनके मृत शरीर हटा दिये जाएँ।
Hindi Bible HHBD
और इसलिये कि वह तैयारी का दिन था, यहूदियों ने पीलातुस से बिनती की कि उन की टांगे तोड़ दी जाएं और वे उतारे जाएं ताकि सब्त के दिन वे क्रूसों पर न रहें, क्योंकि वह सब्त का दिन बड़ा दिन था।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Dusra roj sabat aur fasah ke teohaar ke din raha. I Yahuudi log ke ek khaas din raha. Yahuudi agua log nai maañgat rahin ki murda kros pe sabat ke roj laṭka rahe, aur Paaylaṭ se maañg karin ki duuno chor ke goṛ tuuṛ dewa jaay aur kros se nichche utaar dewa jaay.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये कि वह तैयारी का दिन था, यहूदियों ने पिलातुस से विनती की कि उनकी टाँगें तोड़ दी जाएँ और वे उतारे जाएँ, ताकि सब्त के दिन वे क्रूसों पर न रहें, क्योंकि वह सब्त का दिन बड़ा दिन था।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
वह तैयारी का दिन था, इसलिए यहूदियों ने पिलातुस से विनती की कि उनकी टाँगें तोड़कर उन्हें उतार दिया जाए ताकि सब्त के दिन उनके शव क्रूस पर न रहें, क्योंकि वह दिन सब्त का एक बड़ा दिन था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह फ़सह की तैयारी का दिन था. इसलिये यहूदी अगुओं ने पिलातॉस से निवेदन किया कि उन लोगों की टांगें तोड़कर उन्हें क्रूस से उतार लिया जाए जिससे वे शब्बाथ पर क्रूस पर न रहें क्योंकि वह एक विशेष महत्व का शब्बाथ था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और इसलिए कि वह तैयारी का दिन था, यहूदियों ने पिलातुस से विनती की, कि उनकी टाँगें तोड़ दी जाएँ और वे उतारे जाएँ ताकि सब्त के दिन वे क्रूसों पर न रहें, क्योंकि वह सब्त का दिन बड़ा दिन था।