John 19:38 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
in baton ke bad aramatiyah ke yoosufa ne, jo yeeshu ka chela tha, parantu yahoodiyon ke dr se is bat ko chhpaiaae rakhta tha, peelatus se binatee kee, ki maain yeeshu kee loth ko le jau, aur peelatus ne us kee binatee sunee, aur vah akar us kee loth le gaya.
Hindi 2017 (नया नियम)
इन बातों के बाद अरमतियाह के यूसुफ ने, जो यीशु का चेला था, (परन्‍तु यहूदियों के डर से इस बात को छिपाए रखता था), पीलातुस से विनती की, कि मैं यीशु की लोथ को ले जाऊँ, और पीलातुस ने उसकी विनती सुनी, और वह आकर उसकी लोथ ले गया।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसके बाद अरमतियाह के यूसुफ़ ने जो यीशु का एक अनुयायी था किन्तु यहूदियों के डर से इसे छिपाये रखता था, पिलातुस से विनती की कि उसे यीशु के शव को वहाँ से ले जाने की अनुमति दी जाये। पिलातुस ने उसे अनुमति दे दी। सो वह आकर उसका शव ले गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसके पश्‍चात् अरिमतियाह गाँव के यूसुफ ने, जो यहूदी धर्मगुरुओं के भय के कारण येशु का गुप्‍त शिष्‍य था, पिलातुस से येशु के शरीर को उतार लेने की अनुमति माँगी। पिलातुस ने अनुमति दे दी। अत: यूसुफ आ कर येशु के शरीर को ले गया।
Hindi Bible HHBD
इन बातों के बाद अरमतियाह के यूसुफ ने, जो यीशु का चेला था, (परन्तु यहूदियों के डर से इस बात को छिपाए रखता था), पीलातुस से बिनती की, कि मैं यीशु की लोथ को ले जाऊं, और पीलातुस ने उस की बिनती सुनी, और वह आकर उस की लोथ ले गया।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Josaf, jon Armathia se aais raha, Yeeshu ke ek chela raha. I baat u chhupaay ke rakkhis raha, kaahe ki u Yahuudi agua se ḍarat raha. Lekin ab u Paaylaṭ se puuchhis, ki u Yeeshu ke boḍi le lei. Paaylaṭ uske haañ kar dees, aur Josaf Yeeshu ke boḍi kros pe se utaar lees.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इन बातों के बाद अरिमतिया के यूसुफ ने जो यीशु का चेला था, परन्तु यहूदियों के डर से इस बात को छिपाए रखता था, पिलातुस से विनती की कि क्या वह यीशु का शव ले जा सकता है। पिलातुस ने उसकी विनती सुनी, और वह आकर उसका शव ले गया।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इन बातों के बाद अरिमतिया के यूसुफ ने, जो यहूदियों के डर के कारण गुप्‍त रूप से यीशु का शिष्य था, पिलातुस से विनती की कि उसे यीशु का शव ले जाने दे; और पिलातुस ने उसे अनुमति दे दी। अतः वह आकर उसका शव ले गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अरिमथियावासी योसेफ़ यहूदी अगुओं के भय के कारण मसीह येशु का गुप्‍त शिष्य था. उसने पिलातॉस से मसीह येशु का शव ले जाने की अनुमति चाही. पिलातॉस ने स्वीकृति दे दी और वह आकर मसीह येशु का शव ले गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इन बातों के बाद अरिमतियाह के यूसुफ ने, जो यीशु का चेला था, (परन्तु यहूदियों के डर से इस बात को छिपाए रखता था), पिलातुस से विनती की, कि मैं यीशु के शव को ले जाऊँ, और पिलातुस ने उसकी विनती सुनी, और वह आकर उसका शव ले गया।