John 19:6 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab mahayajakon aur pyadon ne use dekha, to chillakar kaha, ki use kroos par chaddha, kroos par: peelatus ne un se kaha, tum hee use lekar kroos par chaddhao kyonaki maain us men dosh naheen pata.
Hindi 2017 (नया नियम)
जब महायाजकों और प्यादों ने उसे देखा, तो चिल्लाकर कहा, “उसे क्रूस पर चढ़ा, क्रूस पर!” पीलातुस ने उनसे कहा, “तुम ही उसे लेकर क्रूस पर चढ़ाओ; क्योंकि मैं उसमें दोष नहीं पाता।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब उन्होंने उसे देखा तो महायाजकों और मन्दिर के पहरेदारों ने चिल्ला कर कहा, “इसे क्रूस पर चढ़ा दो। इसे क्रूस पर चढ़ा दो।” पिलातुस ने उससे कहा, “तुम इसे ले जाओ और क्रूस पर चढ़ा दो, मैं इसमें कोई खोट नहीं पा सक रहा हूँ।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
महापुरोहित और सिपाही उन्हें देखते ही चिल्ला उठे, “इसे क्रूस पर चढ़ाओ! इसे क्रूस पर चढ़ाओ!” पिलातुस ने उन से कहा, “इसे तुम्हीं ले जाओ और क्रूस पर चढ़ाओ। मैं तो इस में कोई दोष नहीं पाता।”
Hindi Bible HHBD
जब महायाजकों और प्यादों ने उसे देखा, तो चिल्लाकर कहा, कि उसे क्रूस पर चढ़ा, क्रूस पर: पीलातुस ने उन से कहा, तुम ही उसे लेकर क्रूस पर चढ़ाओ; क्योंकि मैं उस में दोष नहीं पाता।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jab Baṛa Paadri aur chech ke saulja Yeeshu ke dekhin to chillaay uṭhin, “Uske kros pe chaṛhaao! Kros pe chaṛhaao!” Paaylaṭ fir se bolis, “Tumahi iske le jaao aur kros pe chaṛhaao. Ham isman kuchh dos nai dekha.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब प्रधान याजकों और प्यादों ने उसे देखा, तो चिल्लाकर कहा, “उसे क्रूस पर चढ़ा, क्रूस पर!” पिलातुस ने उनसे कहा, “तुम ही उसे लेकर क्रूस पर चढ़ाओ, क्योंकि मैं उसमें कोई दोष नहीं पाता।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जब मुख्य याजकों और सिपाहियों ने उसे देखा तो चिल्लाकर कहा, “उसे क्रूस पर चढ़ा, क्रूस पर चढ़ा!” पिलातुस ने उनसे कहा, “तुम ही इसे ले जाओ और क्रूस पर चढ़ाओ, क्योंकि मैं इसमें कोई दोष नहीं पाता।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब प्रधान पुरोहितों और सेवकों ने मसीह येशु को देखा तो चिल्लाकर कहने लगे, “क्रूसदंड! क्रूसदंड!” पिलातॉस ने उनसे कहा, “इसे ले जाओ और तुम ही दो इसे मृत्यु दंड क्योंकि मुझे तो इसमें कोई दोष नहीं मिला.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब प्रधान याजकों और प्यादों ने उसे देखा, तो चिल्लाकर कहा, “उसे क्रूस पर चढ़ा, क्रूस पर!” पिलातुस ने उनसे कहा, “तुम ही उसे लेकर क्रूस पर चढ़ाओ; क्योंकि मैं उसमें दोष नहीं पाता।”