John 20:12 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
do svargadooton ko ujjavat kapade pahine huae aek ko sirahane aur doosare ko paaitane baaitte dekha, jahan yeeshu kee loth padee thee.
Hindi 2017 (नया नियम)
दो स्‍वर्गदूतों को उज्‍जवत कपड़े पहिने हुए एक को सिरहाने और दूसरे को पैताने बैठे देखा, जहाँ यीशु की लोथ पड़ी थी।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जहाँ यीशु का शव रखा था वहाँ उसने श्वेत वस्त्र धारण किये, दो स्वर्गदूत, एक सिरहाने और दूसरा पैताने, बैठे देखे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और जहाँ येशु का शरीर रखा हुआ था, वहाँ श्‍वेत वस्‍त्र पहने दो स्‍वर्गदूतों को बैठा हुआ देखा: एक को सिरहाने और दूसरे को पैताने।
Hindi Bible HHBD
दो स्वर्गदूतों को उज्जवत कपड़े पहिने हुए एक को सिरहाने और दूसरे को पैताने बैठे देखा, जहां यीशु की लोथ पड़ी थी।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Huañ pe u dekhis ki jahañ pahile Yeeshu ke boḍi rakha raha, wahiñ pe dui ainjals ujjar kapṛa pahine beiṭhin raha, ek muuṛ ke bagal aur dusra goṛ ke bagal.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
दो स्वर्गदूतों को उज्ज्वल कपड़े पहिने हुए एक को सिरहाने और दूसरे को पैताने बैठे देखा, जहाँ यीशु का शव रखा गया था।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तो देखा कि जहाँ यीशु का शव रखा था, वहाँ श्‍वेत वस्‍त्रों में दो स्वर्गदूत बैठे हुए थे: एक सिरहाने और दूसरा पैताने की ओर।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने देखा कि जिस स्थान पर मसीह येशु का शव रखा था, वहां सफ़ेद कपड़ों में दो स्वर्गदूत बैठे हैं—एक सिर के पास और दूसरा पैर के पास.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
दो स्वर्गदूतों को उज्‍ज्वल कपड़े पहने हुए एक को सिरहाने और दूसरे को पैताने बैठे देखा, जहाँ यीशु का शव पड़ा था।