John 20:15 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yeeshu ne us se kaha, he naree too kyon rotee haai? jis ko ddoonddhtee haai? us ne malee samajhkar us se kaha, he maharaj, yadi too ne use utta liya haai to mujh se kah ki use kahan rakha haai aur maain use le jaungee.
Hindi 2017 (नया नियम)
यीशु ने उससे कहा, “हे नारी तू क्यों रोती है? किस को ढूंढ़ती है?” उसने माली समझकर उससे कहा, “हे महाराज, यदि तू ने उसे उठा लिया है तो मुझ से कह कि उसे कहाँ रखा है और मैं उसे ले जाऊँगी।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यीशु ने उससे कहा, “हे स्त्री, तू क्यों रो रही है? तू किसे खोज रही है?” यह सोचकर कि वह माली है, उसने उससे कहा, “श्रीमान, यदि कहीं तुमने उसे उठाया है तो मुझे बताओ तुमने उसे कहाँ रखा है? मैं उसे ले जाऊँगी।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु ने उससे कहा, “हे महिला! आप क्यों रो रही हैं? आप किसे ढूँढ़ रही हैं?” मरियम ने उन्हें माली समझा और यह कहा, “महोदय! यदि आप उन्हें उठा ले गये हैं, तो मुझे बता दीजिए कि आपने उन्हें कहाँ रखा है और मैं उन्हें ले जाऊंगी।”
Hindi Bible HHBD
यीशु ने उस से कहा, हे नारी तू क्यों रोती है? जिस को ढूंढ़ती है? उस ने माली समझकर उस से कहा, हे महाराज, यदि तू ने उसे उठा लिया है तो मुझ से कह कि उसे कहां रखा है और मैं उसे ले जाऊंगी।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yeeshu usse puuchhis, “Tum kaahe roti hei? Tum kiske khojti hei?” U sochis u gaaḍna hei aur bolis, “Agar tum uske kahiñ le gaya hei to hamme bataao, ham jaay ke uske leke aayga.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यीशु ने उससे कहा, “हे नारी, तू क्यों रोती है? किसको ढूँढ़ती है?” उसने माली समझकर उससे कहा, “हे महाराज, यदि तू ने उसे उठा लिया है तो मुझे बता कि उसे कहाँ रखा है, और मैं उसे ले जाऊँगी।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
यीशु ने उससे कहा, “हे नारी, तू क्यों रो रही है? तू किसको ढूँढ़ रही है?” उसने यह समझकर कि वह माली है, उससे कहा, “महोदय, यदि तूने उसे उठा लिया है तो मुझे बता कि उसे कहाँ रखा है, और मैं उसे ले जाऊँगी।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मसीह येशु ने उनसे पूछा, “तुम क्यों रो रही हो? किसे खोज रही हो?” उन्होंने उन्हें माली समझकर कहा, “यदि आप उन्हें यहां से उठा ले गए हैं तो मुझे बता दीजिए कि आपने उन्हें कहां रखा है कि मैं उन्हें ले जाऊं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यीशु ने उससे कहा, “हे नारी तू क्यों रोती है? किसको ढूँढ़ती है?” उसने माली समझकर उससे कहा, “हे श्रीमान, यदि तूने उसे उठा लिया है तो मुझसे कह कि उसे कहाँ रखा है और मैं उसे ले जाऊँगी।”