John 20:19 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
usee din jo saptah ka pahila din tha, sandhya ke samay jab vahan ke dar jahan chele the, yahoodiyon ke dr ke mare band the, tab yeeshu aya aur beech men khda hokar un se kaha, tumhen shaantai mile.
Hindi 2017 (नया नियम)
उसी दिन जो सप्ताह का पहिला दिन था, संध्या के समय जब वहाँ के द्वार जहाँ चेले थे, यहूदियों के डर के मारे बन्द थे, तब यीशु आया और बीच में खड़ा होकर उनसे कहा, “तुम्हें शान्ति मिले।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसी दिन शाम को, जो सप्ताह का पहला दिन था, उसके शिष्य यहूदियों के डर के कारण दरवाज़े बंद किये हुए थे। तभी यीशु वहाँ आकर उनके बीच खड़ा हो गया और उनसे बोला, “तुम्हें शांति मिले।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसी दिन, अर्थात् सप्ताह के प्रथम दिन, सन्ध्या समय, जब शिष्य यहूदी धर्मगुरुओं के भय से द्वार बन्द किये एकत्र थे, येशु उनके बीच आ कर खड़े हो गये। उन्होंने शिष्यों से कहा, “तुम्हें शान्ति मिले!”
Hindi Bible HHBD
उसी दिन जो सप्ताह का पहिला दिन था, सन्ध्या के समय जब वहां के द्वार जहां चेले थे, यहूदियों के डर के मारे बन्द थे, तब यीशु आया और बीच में खड़ा होकर उन से कहा, तुम्हें शान्ति मिले।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Wahi etwaar ke sanjha ke ṭaaim jab chela log, Yahuudi agua log se ḍar ke maare palla band kar ke ghar ke bhittar beiṭha rahin, tab Yeeshu aay ke ulog ke saamne khaṛa hoy gais. U bolis, “Tumme shaanti mile!”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसी दिन जो सप्ताह का पहला दिन था, सन्ध्या के समय जब वहाँ के द्वार जहाँ चेले थे, यहूदियों के डर के मारे बन्द थे, तब यीशु आया और उनके बीच में खड़ा होकर उनसे कहा, “तुम्हें शान्ति मिले।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
उसी दिन अर्थात् सप्ताह के पहले दिन, संध्या होने पर, उस स्थान पर जहाँ शिष्य यहूदियों के डर से द्वार बंद किए हुए थे, यीशु आकर उनके बीच में खड़ा हो गया और उनसे कहा, “तुम्हें शांति मिले।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसी दिन, जो सप्ताह का पहला दिन था, संध्या समय यहूदी अगुओं से भयभीत शिष्य द्वार बंद किए हुए कमरे में इकट्ठा थे. मसीह येशु उनके बीच आ खड़े हुए और बोले, “तुममें शांति बनी रहे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसी दिन जो सप्ताह का पहला दिन था, संध्या के समय जब वहाँ के द्वार जहाँ चेले थे, यहूदियों के डर के मारे बन्द थे, तब यीशु आया और बीच में खड़ा होकर उनसे कहा, “तुम्हें शान्ति मिले।”