John 20:2 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab vah daudee aur shamaun pataras aur us doosare chele ke pas jis se yeeshu praem rakhta tha akar kaha, ve prabhu ko kabra men se nikal le gaae haain aur ham naheen janatee, ki use kahan rakh diya haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
तब वह दौड़ी और शमौन पतरस और उस दूसरे चेले के पास जिस से यीशु प्रेम रखता था आकर कहा, “वे प्रभु को कब्र में से निकाल ले गए हैं; और हम नहीं जानतीं, कि उसे कहाँ रख दिया है।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर वह दौड़ कर शमौन पतरस और उस दूसरे शिष्य के पास जो (यीशु का प्रिय था) पहुँची। और उनसे बोली, “वे प्रभु को कब्र से निकाल कर ले गये हैं। और हमें नहीं पता कि उन्होंने उसे कहाँ रखा है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह देखकर वह दौड़ती हुई सिमोन पतरस तथा उस दूसरे शिष्‍य के पास आई, जिसे येशु प्‍यार करते थे। मरियम ने उनसे कहा, “वे प्रभु को कबर में से उठा ले गये हैं और हम नहीं जानतीं कि उन्‍होंने उनको कहाँ रखा है।”
Hindi Bible HHBD
तब वह दौड़ी और शमौन पतरस और उस दूसरे चेले के पास जिस से यीशु प्रेम रखता था आकर कहा, वे प्रभु को कब्र में से निकाल ले गए हैं; और हम नहीं जानतीं, कि उसे कहां रख दिया है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
I dekh ke u dauṛ ke Saayman Peeṭa aur dusra chela log ke lage gais aur bolis, “Ulog Prabhu ke, kabar meñ se le ke chala gain hei! Ham nai janta ki uske kahañ rakkhin hei.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वह दौड़ी और शमौन पतरस और उस दूसरे चेले के पास जिससे यीशु प्रेम रखता था, आकर कहा, “वे प्रभु को कब्र में से निकाल ले गए हैं, और हम नहीं जानतीं कि उसे कहाँ रख दिया है।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब वह दौड़ी और शमौन पतरस तथा उस दूसरे शिष्य के पास, जिससे यीशु प्रीति रखता था, आई और उनसे कहा, “वे प्रभु को कब्र में से उठा ले गए हैं और हमें नहीं पता कि उसे कहाँ रखा है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सो वह दौड़ती हुई शिमओन पेतरॉस और उस शिष्य के पास गईं, जो मसीह येशु का प्रियजन था और उनसे कहा, “वे प्रभु को कब्र में से उठा ले गए हैं और हम नहीं जानते कि उन्होंने उन्हें कहां रखा है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वह दौड़ी और शमौन पतरस और उस दूसरे चेले के पास जिससे यीशु प्रेम रखता था आकर कहा, “वे प्रभु को कब्र में से निकाल ले गए हैं; और हम नहीं जानतीं, कि उसे कहाँ रख दिया है।”