John 20:26 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
att din ke bad us ke chele fir ghar ke bheetar the, aur thoma un ke sath tha, aur dar band the, tab yeeshu ne akar aur beech men khda hokar kaha, tumhen shaantai mile.
Hindi 2017 (नया नियम)
आठ दिन के बाद उस के चेले फिर घर के भीतर थे, और थोमा उनके साथ था, और द्वार बन्‍द थे, तब यीशु ने आकर और बीच में खड़ा होकर कहा, “तुम्‍हें शान्‍ति मिले।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
आठ दिन बाद उसके शिष्य एक बार फिर घर के भीतर थे। और थोमा उनके साथ था। (यद्यपि दरवाज़े पर ताला पड़ा था।) यीशू आया और उनके बीच खड़ा होकर बोला, “तुम्हें शांति मिले।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आठ दिन के पश्‍चात् येशु के शिष्‍य फिर घर के भीतर एकत्र थे और थोमस उनके साथ था। यद्यपि द्वार बन्‍द थे, फिर भी येशु आए और उनके बीच खड़े हो गये और बोले, “तुम्‍हें शान्‍ति मिले!”
Hindi Bible HHBD
आठ दिन के बाद उस के चेले फिर घर के भीतर थे, और थोमा उन के साथ था, और द्वार बन्द थे, तब यीशु ने आकर और बीच में खड़ा होकर कहा, तुम्हें शान्ति मिले।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ek hapta ke baad jab Yeeshu ke chela log ghar meñ rahin, aur Thomas bhi huañ raha, aur palla bhi band raha, tab achaanak Yeeshu u sab ke beech meñ khaṛa hoy ke bolis, “Tumme saanti mile!”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
आठ दिन के बाद उसके चेले फिर घर के भीतर थे, और थोमा उनके साथ था; और द्वार बन्द थे, तब यीशु आया और उनके बीच में खड़े होकर कहा, “तुम्हें शान्ति मिले।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
आठ दिन के बाद उसके शिष्य फिर घर के भीतर थे और थोमा उनके साथ था। तब द्वार बंद होने पर भी यीशु आया और उनके बीच में खड़े होकर कहा, “तुम्हें शांति मिले।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आठ दिन के बाद मसीह येशु के शिष्य दोबारा उस कक्ष में इकट्ठा थे और इस समय थोमॉस उनके साथ थे. सारे द्वार बंद होने पर भी मसीह येशु उनके बीच आ खड़े हुए और उनसे कहा, “तुममें शांति बनी रहे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
आठ दिन के बाद उसके चेले फिर घर के भीतर थे, और थोमा उनके साथ था, और द्वार बन्द थे, तब यीशु ने आकर और बीच में खड़ा होकर कहा, “तुम्हें शान्ति मिले।”