John 21:23 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isaliye bhaiyon men yah bat faail gai, ki vah chela n marega taubhee yeeshu ne us se yah naheen kaha, ki yah n marega, parantu yah ki yadi maain chahoon ki yah mere ane tak tthara rahe, to tujhe is se kya?
Hindi 2017 (नया नियम)
इसलिये भाइयों में यह बात फैल गई, कि वह चेला न मरेगा; तौभी यीशु ने उससे यह नहीं कहा, कि यह न मरेगा, परन्‍तु यह कि “यदि मैं चाहूँ कि यह मेरे आने तक ठहरा रहे, तो तुझे इस से क्‍या?”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस तरह यह बात भाईयों में यहाँ तक फैल गयी कि वह शिष्य नहीं मरेगा। यीशु ने यह नहीं कहा था कि वह नहीं मरेगा। बल्कि यह कहा था, “यदि मैं यह चाहूँ कि जब तक मैं आऊँ, यह यहीं रहे, तो तुझे क्या?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह बात भाई-बहिनों में फैल गयी कि वह शिष्‍य नहीं मरेगा। परन्‍तु येशु ने यह नहीं कहा था कि “यह नहीं मरेगा”, बल्‍कि यह कि “यदि मेरी इच्‍छा हो कि यह मेरे आने तक रहे, तो इससे तुम्‍हें क्‍या?”
Hindi Bible HHBD
इसलिये भाइयों में यह बात फैल गई, कि वह चेला न मरेगा; तौभी यीशु ने उस से यह नहीं कहा, कि यह न मरेगा, परन्तु यह कि यदि मैं चाहूं कि यह मेरे आने तक ठहरा रहे, तो तुझे इस से क्या?
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Chela log ke beech i baat feil gais, ki u chela kabhi nai mari. Lekin Yeeshu i to nai bolis raha ki u kabhi nai mari. U to khali bolis raha, “Isse tumme kaa, agar ham chaahi to u hamaar lauṭe tak jinda rahi.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये भाइयों में यह बात फैल गई कि वह चेला न मरेगा; तौभी यीशु ने उससे यह नहीं कहा कि वह न मरेगा, परन्तु यह कि “यदि मैं चाहूँ कि वह मेरे आने तक ठहरा रहे, तो तुझे इससे क्या?”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इसलिए भाइयों में यह बात फैल गई कि वह शिष्य नहीं मरेगा। परंतु यीशु ने उससे यह नहीं कहा कि वह नहीं मरेगा, बल्कि यह, “यदि मैं चाहूँ कि वह मेरे आने तक रहे, तो इससे तुझे क्या?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये शिष्य समुदाय में यह धारणा फैल गई कि उस शिष्य की मृत्यु ही नहीं होगी. किंतु मसीह येशु ने उनसे यह नहीं कहा था कि उनकी मृत्यु नहीं होगी. उन्होंने तो केवल यह कहा था, “यदि मैं चाहूं कि वह मेरे आने तक रहे, तो तुम्हें इससे क्या?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए भाइयों में यह बात फैल गई, कि वह चेला न मरेगा; तो भी यीशु ने उससे यह नहीं कहा, कि वह न मरेगा, परन्तु यह कि “यदि मैं चाहूँ कि वह मेरे आने तक ठहरा रहे, तो तुझे इससे क्या?”