John 21:25 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur bhee bahut se kam haai, jo yeeshu ne kiae yaadi ve aek aek karake likhe jate, to maain samajhta hoo, ki pustaken jo likhee jateen ve jagat men bhee n samateen..
Hindi 2017 (नया नियम)
और भी बहुत से काम हैं, जो यीशु ने किए; यदि वे एक एक करके लिखे जाते, तो मैं समझता हूँ, कि पुस्‍तकें जो लिखी जातीं वे जगत में भी न समातीं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यीशु ने और भी बहुत से काम किये। यदि एक-एक करके वे सब लिखे जाते तो मैं सोचता हूँ कि जो पुस्तकें लिखी जातीं वे इतनी अधिक होतीं कि समूची धरती पर नहीं समा पातीं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु ने और भी अनेक कार्य किये हैं। यदि एक-एक कर उनका वर्णन किया जाता, तो मैं समझता हूँ कि जो पुस्‍तकें लिखी जातीं, वे संसार भर में भी नहीं समा पातीं।
Hindi Bible HHBD
और भी बहुत से काम हैं, जो यीशु ने किए; यदि वे एक एक करके लिखे जाते, तो मैं समझता हूं, कि पुस्तकें जो लिखी जातीं वे जगत में भी न समातीं।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yeeshu aur bahut kaam karis raha. Agar u sab ek ek kar ke likha jaay, to ham samajhta hei ki, jon buk meñ likha jaata u i dunia meñ nai aṭta.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और भी बहुत से काम हैं, जो यीशु ने किए; यदि वे एक एक करके लिखे जाते, तो मैं समझता हूँ कि पुस्तकें जो लिखी जातीं वे संसार में भी न समातीं।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और भी बहुत से कार्य हैं जो यीशु ने किए; यदि उन्हें एक-एक करके लिखा जाता तो मैं सोचता हूँ कि लिखी गई पुस्तकें जगत में भी न समातीं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मसीह येशु ने इनके अतिरिक्त अन्य अनेक काम भी किए. यदि हर एक का वर्णन विस्तार से किया जाता तो मेरे विचार से जितनी पुस्तकें लिखी जातीं वे संसार में भी न समा पातीं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और भी बहुत से काम हैं, जो यीशु ने किए; यदि वे एक-एक करके लिखे जाते, तो मैं समझता हूँ, कि पुस्तकें जो लिखी जातीं वे जगत में भी न समातीं।