John 4:27 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
itane men usake chele a gaa, aur achambha karane lage, ki vah sree se baten kar raha haai taubhee kisee ne n kaha, ki too kya chahata haai? ya kis liye us se baten karata haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
इतने में उसके चेले आ गए, और अचम्‍भा करने लगे कि वह स्‍त्री से बातें कर रहा है; तौभी किसी ने न पूछा, “तू क्‍या चाहता है?” या “किस लिये उससे बातें करता है?”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तभी उसके शिष्य वहाँ लौट आये। और उन्हें यह देखकर सचमुच बड़ा आश्चर्य हुआ कि वह एक स्त्री से बातचीत कर रहा है। पर किसी ने भी उससे कुछ कहा नहीं, “तुझे इस स्त्री से क्या लेना है या तू इससे बातें क्यों कर रहा है?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसी समय शिष्‍य आ गये और येशु को एक स्‍त्री के साथ बातें करते देख कर आश्‍चर्य में पड़ गये; फिर भी किसी ने यह नहीं कहा, “आप को क्‍या चाहिये?” अथवा “आप इस स्‍त्री से क्‍यों बातें कर रहे हैं?”
Hindi Bible HHBD
इतने में उसके चेले आ गए, और अचम्भा करने लगे, कि वह स्त्री से बातें कर रहा है; तौभी किसी ने न कहा, कि तू क्या चाहता है? या किस लिये उस से बातें करता है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Wahi ṭaaim sab chela log lauṭ aain, aur i dekh ke achambha kare lagin ki Yeeshu u aurat se baat kare hei. Lekin koi bhi i nai puuchhis ki, “Tum usse kaahe ke baat karta hei?”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इतने में उसके चेले आ गए, और अचम्भा करने लगे कि वह स्त्री से बातें कर रहा है; तौभी किसी ने न पूछा, “तू क्या चाहता है?” या “किस लिये उससे बातें करता है?”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इतने में उसके शिष्य आ गए और उन्हें आश्‍चर्य हुआ क्योंकि वह एक स्‍त्री से बात कर रहा था। फिर भी किसी ने नहीं पूछा, “तू क्या चाहता है?” या “तू क्यों उस स्‍त्री से बात कर रहा है?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तभी उनके शिष्य आ गए और मसीह येशु को एक स्त्री से बातें करते देख दंग रह गए, फिर भी किसी ने उनसे यह पूछने का साहस नहीं किया कि वह एक स्त्री से बातें क्यों कर रहे थे या उससे क्या जानना चाहते थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इतने में उसके चेले आ गए, और अचम्भा करने लगे कि वह स्त्री से बातें कर रहा है; फिर भी किसी ने न पूछा, “तू क्या चाहता है?” या “किस लिये उससे बातें करता है?”