John 4:9 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us samaree sree ne us se kaha, too yahoodee hokar mujh samaree sree se panee kyon mangata haai? kyonaki yahoodee samariyon ke sath kisee prakar ka vyavahar naheen rakhte.
Hindi 2017 (नया नियम)
उस सामरी स्‍त्री ने उससे कहा, “तू यहूदी होकर मुझ सामरी स्‍त्री से पानी क्‍यों माँगता है?” (क्‍योंकि यहूदी सामरियों के साथ किसी प्रकार का व्‍यवहार नहीं रखते।)
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सामरी स्त्री ने उससे कहा, “तू यहूदी होकर भी मुझसे पीने के लिए जल क्यों माँग रहा है, मैं तो एक सामरी स्त्री हूँ!” (यहूदी तो सामरियों से कोई सम्बन्ध नहीं रखते।)
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहूदी लोग सामरियों से कोई सम्‍बन्‍ध नहीं रखते। इसलिए सामरी स्‍त्री ने येशु से कहा, “यह क्‍या कि आप यहूदी हो कर भी मुझ सामरी स्‍त्री से पीने के लिए पानी माँग रहे हैं?”
Hindi Bible HHBD
उस सामरी स्त्री ने उस से कहा, तू यहूदी होकर मुझ सामरी स्त्री से पानी क्यों मांगता है? (क्योंकि यहूदी सामरियों के साथ किसी प्रकार का व्यवहार नहीं रखते)।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Saamri aurat Yeeshu se bolis, “Tum ek Yahuudi hei aur ham ek Saamri aurat. Tum keise ham se paani mañgta hei jab ki Yahuudi aur Saamri ek dusra se kuchh sambandh nai rakkhe hei?”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस सामरी स्त्री ने उससे कहा, “तू यहूदी होकर मुझ सामरी स्त्री से पानी क्यों माँगता है?” (क्योंकि यहूदी सामरियों के साथ किसी प्रकार का व्यवहार नहीं रखते। )
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
उस सामरी स्‍त्री ने उससे कहा, “तू यहूदी होकर मुझ सामरी स्‍त्री से पानी कैसे माँग रहा है?” (क्योंकि यहूदियों का सामरियों के साथ कोई मेल जोल नहीं।)
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस पर आश्चर्य करते हुए उस शमरियावासी स्त्री ने मसीह येशु से पूछा, “आप यहूदी होकर मुझ शमरियावासी से जल कैसे मांग रहे हैं?” (यहूदी शमरियावासियों से किसी प्रकार का संबंध नहीं रखते थे.)
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस सामरी स्त्री ने उससे कहा, “तू यहूदी होकर मुझ सामरी स्त्री से पानी क्यों माँगता है?” क्योंकि यहूदी सामरियों के साथ किसी प्रकार का व्यवहार नहीं रखते।