John 5:14 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
in baton ke bad vah yeeshu ko maandair men mila, tab us n us se kaha, dek, too to changa ho gaya haai fir se pap mat karana, aeesa n ho ki is se koi bharee vipaati tujh par a pade.
Hindi 2017 (नया नियम)
इन बातों के बाद वह यीशु को मन्‍दिर में मिला, तब उस ने उससे कहा, “देख, तू तो चंगा हो गया है; फिर से पाप मत करना, ऐसा न हो कि इस से कोई भारी विपत्ति तुझ पर आ पड़े।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसके बाद यीशु ने उस व्यक्ति को मन्दिर में देखा और उससे कहा, “देखो, अब तुम नीरोग हो, इसलिये पाप करना बन्द कर दो। नहीं तो कोई और बड़ा कष्ट तुम पर आ सकता है।” फिर वह व्यक्ति चला गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
कुछ समय पश्‍चात् येशु को वह मन्‍दिर में मिला। येशु ने उस से कहा, “देखो, तुम स्‍वस्‍थ हो गये हो। फिर पाप मत करना। कहीं ऐसा न हो कि तुम पर और भी भारी संकट आ पड़े।”
Hindi Bible HHBD
इन बातों के बाद वह यीशु को मन्दिर में मिला, तब उस न उस से कहा, देख, तू तो चंगा हो गया है; फिर से पाप मत करना, ऐसा न हो कि इस से कोई भारी विपत्ति तुझ पर आ पड़े।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Baad meñ Yeeshu u admi se chech meñ mila, aur usse bolis, “Tum ab achchha hoy gaya hei. Ab aur paap nai karna nai to aur kaṛa saja tumme mili.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इन बातों के बाद वह यीशु को मन्दिर में मिला। यीशु ने उससे कहा, “देख, तू चंगा हो गया है: फिर से पाप मत करना, ऐसा न हो कि इससे कोई भारी विपत्ति तुझ पर आ पड़े।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इन बातों के बाद यीशु उससे मंदिर-परिसर में मिला और कहा, “देख, तू ठीक हो गया है। फिर से पाप मत करना, कहीं ऐसा न हो कि तेरे साथ इससे भी बुरा कुछ हो जाए।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कुछ समय बाद मसीह येशु ने उस व्यक्ति को मंदिर में देख उससे कहा, “देखो, तुम स्वस्थ हो गए हो, अब पाप न करना. ऐसा न हो कि तुम्हारा हाल इससे ज्यादा बुरा हो जाए.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इन बातों के बाद वह यीशु को मन्दिर में मिला, तब उसने उससे कहा, “देख, तू तो चंगा हो गया है; फिर से पाप मत करना, ऐसा न हो कि इससे कोई भारी विपत्ति तुझ पर आ पड़े।”