John 5:18 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
is karan yahoodee aur bhee aadhaik usake mar dalane ka prayatn karane lage, ki vah n keval sabt ke din kee vidhai ko todta, parantu parameshvar ko apana pita kah kar, apane ap ko parameshvar ke tuly ttharata tha..
Hindi 2017 (नया नियम)
इस कारण यहूदी और भी अधिक उसके मार डालने का प्रयत्न करने लगे, कि वह न केवल सब्त के दिन की विधि को तोड़ता, परन्तु परमेश्वर को अपना पिता कह कर, अपने आप को परमेश्वर के तुल्य ठहराता था।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
न केवल इसलिये कि वह सब्त को तोड़ रहा था बल्कि वह परमेश्वर को अपना पिता भी कहता था। और इस तरह अपने आपको परमेश्वर के समान ठहराता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अब यहूदी धर्माधिकारी उन्हें मार डालने का और भी प्रयत्न करने लगे, क्योंकि वह न केवल विश्राम-दिवस का नियम तोड़ते थे, बल्कि परमेश्वर को अपना पिता कह कर अपने आपको परमेश्वर के बराबर भी बताते थे।
Hindi Bible HHBD
इस कारण यहूदी और भी अधिक उसके मार डालने का प्रयत्न करने लगे, कि वह न केवल सब्त के दिन की विधि को तोड़ता, परन्तु परमेश्वर को अपना पिता कह कर, अपने आप को परमेश्वर के तुल्य ठहराता था।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ab to agua log dui kaaran se Yeeshu ke maare ke kosis kare lagin. Ek to u sabat ke kaanuun tuuṛis aur dusra is se bhi kharaab, jab u bolis ki Parmeshwar uske Pita hei, ab to u Ishwar ke baraabar hoy gais.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस कारण यहूदी और भी अधिक उसके मार डालने का प्रयत्न करने लगे, क्योंकि वह न केवल सब्त के दिन की विधि को तोड़ता, परन्तु परमेश्वर को अपना पिता कह कर अपने आप को परमेश्वर के तुल्य भी ठहराता था।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इस कारण यहूदी और भी अधिक उसे मार डालने का अवसर ढूँढ़ने लगे, क्योंकि वह न केवल सब्त के दिन की विधि को तोड़ रहा था, बल्कि परमेश्वर को अपना पिता कहकर अपने आपको परमेश्वर के तुल्य ठहरा रहा था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
परिणामस्वरूप यहूदी अगुएं मसीह येशु की हत्या के लिए और भी अधिक ठन गए क्योंकि उनके अनुसार मसीह येशु शब्बाथ की विधि को तोड़ ही नहीं रहे थे बल्कि परमेश्वर को अपना पिता कहकर स्वयं को परमेश्वर के तुल्य भी दर्शा रहे थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस कारण यहूदी और भी अधिक उसके मार डालने का प्रयत्न करने लगे, कि वह न केवल सब्त के दिन की विधि को तोड़ता, परन्तु परमेश्वर को अपना पिता कहकर, अपने आपको परमेश्वर के तुल्य ठहराता था।