John 5:20 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyonaki pita putra se praeeati rakhta haai aur jo jo kam vah ap karata haai, vah sab use dikhata haai aur vah in se bhee bade kam use dikhaaega, taaki tum achambha karo.
Hindi 2017 (नया नियम)
क्योंकि पिता पुत्र से प्रीति रखता है और जो जो काम वह आप करता है, वह सब उसे दिखाता है; और वह इन से भी बड़े काम उसे दिखाएगा, ताकि तुम अचम्भा करो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पिता पुत्र से प्रेम करता है और वह सब कुछ उसे दिखाता है, जो वह करता है। उन कामों से भी और बड़ी-बड़ी बातें वह उसे दिखायेगा। तब तुम सब आश्चर्य करोगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्योंकि पिता पुत्र को प्यार करता है और वह स्वयं जो कुछ करता है, उसे पुत्र को दिखाता है। वह उसे और महान् कार्य दिखाएगा, जिन्हें देख कर तुम लोग आश्चर्य में पड़ जाओगे।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि पिता पुत्रा से प्रीति रखता है और जो जो काम वह आप करता है, वह सब उसे दिखाता है; और वह इन से भी बड़े काम उसे दिखाएगा, ताकि तुम अचम्भा करो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Pita aapan laṛka ke bahut pyaar kare hei, aur Pita jon kuchh bhi kare hei aapan laṛka ke dekhaay de hei. Aur Pita isse bhi baṛa kaam uske dekhaai ki tum sab ke achambha hoi.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि पिता पुत्र से प्रीति रखता है और जो जो काम वह आप करता है, वह सब उसे दिखाता है; और वह इनसे भी बड़े काम उसे दिखाएगा, ताकि तुम अचम्भा करो।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
क्योंकि पिता पुत्र से प्रेम करता है और उसे उन सब बातों को दिखाता है जिन्हें वह करता है, और वह उसे इनसे भी बड़े कार्य दिखाएगा, ताकि तुम्हें आश्चर्य हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पिता पुत्र से प्रेम करते हैं और वह पुत्र को अपनी हर एक योजना से परिचित रखते हैं. वह इनसे भी बड़े-बड़े काम दिखाएंगे, जिन्हें देख तुम चकित हो जाओगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि पिता पुत्र से प्यार करता है#5:20 पिता पुत्र से प्यार करता है: विशेष, अवर्णनीय, असीमित प्रेम जो परमेश्वर को अपने एकलौते पुत्र के लिए है। पिता पुत्र से प्यार करता है और जो-जो काम वह आप करता है, वह सब उसे दिखाता है; और वह इनसे भी बड़े काम उसे दिखाएगा, ताकि तुम अचम्भा करो।