John 6:26 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yeeshu ne unhen uttr diya, ki maain tum se sach sach kahata hoo, tum mujhe isaliye naheen ddoonddhte ho ki tum ne achaambhiat kam dekhe, parantu isaliye ki tum rottyaian khakar trapt huae.
Hindi 2017 (नया नियम)
यीशु ने उन्‍हें उत्तर दिया, “मैं तुम से सच सच कहता हूँ, तुम मुझे इसलिये नहीं ढूँढ़ते हो कि तुम ने अचम्‍भित काम देखे, परन्‍तु इसलिये कि तुम रोटियाँ खाकर तृप्‍त हुए।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उत्तर में यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुम्हें सत्य बताता हूँ, तुम मुझे इसलिए नहीं खोज रहे हो कि तुमने आश्चर्यपूर्ण चिन्ह देखे हैं बल्कि इसलिए कि तुमने भर पेट रोटी खायी थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु ने उत्तर दिया, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ; तुम मुझे इस लिए नहीं खोज रहे हो कि तुम ने आश्‍चर्यपूर्ण चिह्‍न देखा, बल्‍कि इसलिए कि तुम ने पेट भर रोटियाँ खाई हैं।
Hindi Bible HHBD
यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, कि मैं तुम से सच सच कहता हूं, तुम मुझे इसलिये नहीं ढूंढ़ते हो कि तुम ने अचम्भित काम देखे, परन्तु इसलिये कि तुम रोटियां खाकर तृप्त हुए।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yeeshu bolis, “Ham sachche bolta hei, tum hamme i kaaran nai khojta hei ki tum hamme chakit kaam karte dekha hei, lekin i kaaran khojta hei ki tum jetna mañgta raha otna khaaya.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, “मैं तुम से सच सच कहता हूँ, तुम मुझे इसलिये नहीं ढूँढ़ते हो कि तुम ने आश्‍चर्यकर्म देखे, परन्तु इसलिये कि तुम रोटियाँ खाकर तृप्‍त हुए।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इस पर यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ, तुम मुझे इसलिए नहीं ढूँढ़ते कि तुमने चिह्‍न देखे, परंतु इसलिए कि तुमने रोटियाँ खाईं और तृप्‍त हो गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मसीह येशु ने उन्हें उत्तर दिया, “मैं तुम पर यह अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं: तुम मुझे इसलिये नहीं खोज रहे कि तुमने अद्भुत चिह्न देखे हैं परंतु इसलिये कि तुम रोटियां खाकर तृप्‍त हुए हो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, तुम मुझे इसलिए नहीं ढूँढ़ते हो कि तुम ने अचम्भित काम देखे, परन्तु इसलिए कि तुम रोटियाँ खाकर तृप्त हुए।