John 6:45 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
bhavishyadvktaon ke lekhon men yah likha haai, ki ve sab parameshvar kee or se sikhaae huae honge. jis kisee ne pita se suna aur seekha haai, vah mere pas ata haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
भविष्‍यद्वक्‍ताओं के लेखों में यह लिखा है, ‘वे सब परमेश्‍वर की ओर से सिखाए हुए होंगे।’ जिस किसी ने पिता से सुना और सीखा है, वह मेरे पास आता है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
नबियों ने लिखा है, ‘और वे सब परमेश्वर के द्वारा सिखाए हुए होंगे।’ हर वह व्यक्ति जो परम पिता की सुनता है और उससे सीखता है मेरे पास आता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
नबी-ग्रन्‍थों में लिखा है,‘वे सब परमेश्‍वर से शिक्षा पाएँगे।’ जिस किसी ने पिता से सुना और सीखा है, वह मेरे पास आता है।
Hindi Bible HHBD
भविष्यद्वक्ताओं के लेखों में यह लिखा है, कि वे सब परमेश्वर की ओर से सिखाए हुए होंगे। जिस किसी ने पिता से सुना और सीखा है, वह मेरे पास आता है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ek nabi likhis raha, 'Prabhu sab ke sikhaai.’ Yahi khaatir jon koi Pita ke sune hei aur usse seekhe hei aur wahi log hamaar lage aai.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
भविष्यद्वक्‍ताओं के लेखों में यह लिखा है: ‘वे सब परमेश्‍वर की ओर से सिखाए हुए होंगे।’ जिस किसी ने पिता से सुना और सीखा है, वह मेरे पास आता है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
भविष्यवक्‍ताओं द्वारा लिखा गया है: वे सब परमेश्‍वर के सिखाए हुए होंगे। “प्रत्येक जिसने पिता से सुना और सीखा है, वह मेरे पास आता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
भविष्यद्वक्ताओं के अभिलेख में यह लिखा हुआ है: वे सब परमेश्वर द्वारा सिखाए हुए होंगे, अतः हर एक, जिसने पिता परमेश्वर को सुना और उनसे सीखा है, मेरे पास आता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
भविष्यद्वक्ताओं के लेखों में यह लिखा है, ‘वे सब परमेश्वर की ओर से सिखाए हुए होंगे।’ जिस किसी ने पिता से सुना और सीखा है, वह मेरे पास आता है।