John 6:5 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab yeeshu ne apanee ankhe uttakar aek badee bheed ko apane pas ate dekha, aur filippus se kaha, ki ham in ke bhojan ke liye kahan se rottee mol laaen?
Hindi 2017 (नया नियम)
तब यीशु ने अपनी आँखे उठाकर एक बड़ी भीड़ को अपने पास आते देखा, और फिलिप्‍पुस से कहा, “हम इन के भोजन के लिये कहाँ से रोटी मोल लाएं?”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब यीशु ने आँख उठाई और देखा कि एक विशाल भीड़ उसकी तरफ़ आ रही है तो उसने फिलिप्पुस से पूछा, “इन सब लोगों को भोजन कराने के लिए रोटी कहाँ से खरीदी जा सकती है?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु ने अपनी आँखे ऊपर उठायीं और देखा कि एक विशाल जनसमूह उनकी ओर आ रहा है। उन्‍होंने फिलिप से यह कहा, “हम इन्‍हें खिलाने के लिए कहाँ से रोटियाँ खरीदें?”
Hindi Bible HHBD
तब यीशु ने अपनी आंखे उठाकर एक बड़ी भीड़ को अपने पास आते देखा, और फिलिप्पुस से कहा, कि हम इन के भोजन के लिये कहां से रोटी मोल लाएं?
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jab Yeeshu dekhis ki ek baṛa bheeṛ uske lage aay hei, tab u Filip se bolis, “Hamme kahañ se etna khaana mili ki ham i sab log ke khawaay sakega?”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब यीशु ने अपनी आँखें उठाकर एक बड़ी भीड़ को अपने पास आते देखा, तो फिलिप्पुस से कहा, “हम इनके भोजन के लिये कहाँ से रोटी मोल लाएँ?”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जब यीशु ने अपनी आँखें उठाकर देखा कि एक बड़ी भीड़ उसके पास चली आ रही है, तो उसने फिलिप्पुस से कहा, “हम इनके खाने के लिए रोटियाँ कहाँ से खरीदें?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब मसीह येशु ने बड़ी भीड़ को अपनी ओर आते देखा तो फ़िलिप्पॉस से पूछा, “इन सबको खिलाने के लिए हम भोजन कहां से मोल लेंगे?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यीशु ने अपनी आँखें उठाकर एक बड़ी भीड़ को अपने पास आते देखा, और फिलिप्पुस से कहा, “हम इनके भोजन के लिये कहाँ से रोटी मोल लाएँ?”