John 7:12 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur logon men usake vishay chupake chupake bahut see baten huin: kitane kahate the vah bhla manushy haai: aur kitane kahate the nahee, vah logon ko bhramata haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
और लोगों में उसके विषय चुपके चुपके बहुत सी बातें हुईं: कितने कहते थे, “वह भला मनुष्‍य है।” और कितने कहते थे, “नहीं, वह लोगों को भरमाता है।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यीशु के बारे में छिपे-छिपे उस भीड़ में तरह-तरह की बातें हो रही थीं। कुछ कह रहे थे, “वह अच्छा व्यक्ति है।” पर दूसरों ने कहा, “नहीं, वह लोगों को भटकाता है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जनता में उनके विषय में बड़ी कानाफूसी हो रही थी। कुछ लोग कहते थे, “वह भला मनुष्‍य है।” कुछ कहते थे, “नहीं, वह लोगों को पथभ्रष्‍ट कर रहा है।”
Hindi Bible HHBD
और लोगों में उसके विषय चुपके चुपके बहुत सी बातें हुईं: कितने कहते थे; वह भला मनुष्य है: और कितने कहते थे; नहीं, वह लोगों को भरमाता है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Aur sab koi chuppe chuppe Yeeshu ke baare meñ baat kare lagin, kuchh to bolat rahin, “Yeeshu achchha admi hei,” aur kuchh bolat rahin, “U sab ke kharaab rasta dekhaay hei.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और लोगों में उसके विषय में चुपके चुपके बहुत सी बातें हुईं: कुछ कहते थे, “वह भला मनुष्य है।” और कुछ कहते थे, “नहीं, वह लोगों को भरमाता है।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और लोगों के बीच उसके विषय में बहुत कानाफूसी होने लगी। कुछ कह रहे थे, “वह अच्छा व्यक्‍ति है।” परंतु कुछ कह रहे थे, “नहीं, बल्कि वह लोगों को भरमाता है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यद्यपि मसीह येशु के विषय में लोगों में बड़ा विवाद हो रहा था—कुछ कह रहे थे, “वह भला व्यक्ति है.” और कुछ का कहना था, “नहीं, वह भरमानेवाला है—सबके साथ छल करता है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और लोगों में उसके विषय चुपके-चुपके बहुत सी बातें हुईं: कितने कहते थे, “वह भला मनुष्य है।” और कितने कहते थे, “नहीं, वह लोगों को भरमाता है।”