John 7:17 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yaadi koi us kee ichchha par chalana chahe, to vah is upadesh ke vishay men jan jaaega ki vah parameshvar kee or se haai, ya maain apanee or se kahata hoon.
Hindi 2017 (नया नियम)
यदि कोई उसकी इच्‍छा पर चलना चाहे, तो वह इस उपदेश के विषय में जान जाएगा कि वह परमेश्‍वर की ओर से है, या मैं अपनी ओर से कहता हूँ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यदि मनुष्य वह करना चाहे, जो परम पिता की इच्छा है तो वह यह जान जायेगा कि जो उपदेश मैं देता हूँ वह उसका है या मैं अपनी ओर से दे रहा हूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि कोई उसकी इच्‍छा पूरी करने का संकल्‍प करेगा, तो वह यह जान जाएगा कि मेरी शिक्षा परमेश्‍वर की ओर से है अथवा मैं अपनी ओर से बोलता हूँ।
Hindi Bible HHBD
यदि कोई उस की इच्छा पर चलना चाहे, तो वह इस उपदेश के विषय में जान जाएगा कि वह परमेश्वर की ओर से है, या मैं अपनी ओर से कहता हूं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Agar koi sachche ke uske ichchha puura kare maañge hei to u jaan lei ki ham jon kuchh bhi sikhaata hei u Parmeshwar ke bagal se aay hei, hamaar bagal se nai.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यदि कोई उसकी इच्छा पर चलना चाहे, तो वह इस उपदेश के विषय में जान जाएगा कि यह परमेश्‍वर की ओर से है या मैं अपनी ओर से कहता हूँ।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
यदि कोई परमेश्‍वर की इच्छा पर चलना चाहे, तो वह इस शिक्षा के विषय में जान जाएगा कि यह परमेश्‍वर की ओर से है या मैं अपनी ओर से बोलता हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि कोई व्यक्ति उनकी इच्छा पूरी करने के लिए प्रण करे तो उसे यह मालूम हो जाएगा कि यह शिक्षा परमेश्वर की ओर से है या मेरी ओर से.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यदि कोई उसकी इच्छा पर चलना चाहे#7:17 यदि कोई उसकी इच्छा पर चलना चाहे: वस्तुतः यदि कोई मनुष्य इच्छा करता है या परमेश्वर की इच्छा को पूरा करने के लिए तैयार है। यदि कोई उसकी इच्छा पर चलना चाहे, तो वह इस उपदेश के विषय में जान जाएगा कि वह परमेश्वर की ओर से है, या मैं अपनी ओर से कहता हूँ।