John 8:21 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us ne fir un se kaha, maain jata hoon aur tum mujhe ddoonddhoge aur apane ap men maroge: jahan maain jata hoo, vahan tum naheen a sakate.
Hindi 2017 (नया नियम)
उसने फिर उनसे कहा, “मैं जाता हूँ, और तुम मुझे ढूँढ़ोगे और अपने पाप में मरोगे: जहाँ मैं जाता हूँ, वहाँ तुम नहीं आ सकते।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यीशु ने उनसे एक बार फिर कहा, “मैं चला जाऊँगा और तुम लोग मुझे ढूँढोगे। पर तुम अपने ही पापों में मर जाओगे। जहाँ मैं जा रहा हूँ तुम वहाँ नहीं आ सकते।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु ने लोगों से फिर कहा, “मैं जा रहा हूँ। तुम लोग मुझे ढूँढ़ोगे, किन्‍तु तुम अपने पाप में मर जाओगे। मैं जहाँ जा रहा हूँ, तुम वहाँ नहीं आ सकते।”
Hindi Bible HHBD
उस ने फिर उन से कहा, मैं जाता हूं और तुम मुझे ढूंढ़ोगे और अपने आप में मरोगे: जहां मैं जाता हूं, वहां तुम नहीं आ सकते।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yeeshu fir aur log se bolis, “Ham jaata hei, aur tum sab hamme khojega. Lekin tum sab huañ nai jaay sakta hei jahañ ham jaata hei, tum sab aapan paap meñ marega.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने फिर उनसे कहा, “मैं जाता हूँ, और तुम मुझे ढूँढ़ोगे और अपने पाप में मरोगे; जहाँ मैं जाता हूँ, वहाँ तुम नहीं आ सकते।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
उसने फिर उनसे कहा, “मैं जा रहा हूँ और तुम मुझे ढूँढ़ोगे और अपने पाप में मर जाओगे। जहाँ मैं जा रहा हूँ वहाँ तुम नहीं आ सकते।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मसीह येशु ने उनसे फिर कहा, “मैं जा रहा हूं. तुम मुझे खोजते-खोजते अपने ही पाप में मर जाओगे. जहां मैं जा रहा हूं, तुम वहां नहीं आ सकते.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने फिर उनसे कहा, “मैं जाता हूँ, और तुम मुझे ढूँढ़ोगे और अपने पाप में मरोगे; जहाँ मैं जाता हूँ, वहाँ तुम नहीं आ सकते।”