John 8:54 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yeeshu ne uttr diya yaadi maain ap apanee maahima karoo, to meree maahima kuchh nahee, parantu meree mahima karanevala mera pita haai, jise tum kahate ho, ki vah hamara parameshvar haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
यीशु ने उत्तर दिया, “यदि मैं आप अपनी महिमा करूँ, तो मेरी महिमा कुछ नहीं, परन्तु मेरी महिमा करनेवाला मेरा पिता है, जिसे तुम कहते हो, कि वह हमारा परमेश्वर है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यीशु ने उत्तर दिया, “यदि मैं अपनी महिमा करूँ तो वह महिमा मेरी कुछ भी नहीं है। जो मुझे महिमा देता है वह मेरा परम पिता है। जिसके बारे में तुम दावा करते हो कि वह तुम्हारा परमेश्वर है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु ने उत्तर दिया, “यदि मैं स्वयं अपना सम्मान करता, तो उस सम्मान का कोई महत्व नहीं होता। मुझे सम्मानित करने वाला मेरा पिता है, जिसे तुम अपना परमेश्वर कहते हो,
Hindi Bible HHBD
यीशु ने उत्तर दिया; यदि मैं आप अपनी महिमा करूं, तो मेरी महिमा कुछ नहीं, परन्तु मेरी महिमा करनेवाला मेरा पिता है, जिसे तुम कहते हो, कि वह हमारा परमेश्वर है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yeeshu jawaab dees, “Agar ham apne aap aapan baṛaai kari to kaa faayda. Hamaar Pita hei jon hamaar baṛaai kare hei. Tum bhi to bolta hei ki u tumhaar Parmeshwar hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यीशु ने उत्तर दिया, “यदि मैं आप अपनी महिमा करूँ, तो मेरी महिमा कुछ नहीं; परन्तु मेरी महिमा करनेवाला मेरा पिता है, जिसे तुम कहते हो कि वह तुम्हारा परमेश्वर है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
यीशु ने उत्तर दिया, “यदि मैं अपने आपको महिमा दूँ तो मेरी महिमा कुछ भी नहीं है। मुझे महिमा देनेवाला मेरा पिता है, जिसे तुम अपना परमेश्वर कहते हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मसीह येशु ने उत्तर दिया, “यदि मैं स्वयं को गौरवान्वित करता हूं तो मेरी महिमा व्यर्थ है. जिन्होंने मुझे गौरवान्वित किया है वह मेरे पिता हैं, जिन्हें तुम अपना परमेश्वर मानते हो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यीशु ने उत्तर दिया, “यदि मैं आप अपनी महिमा करूँ, तो मेरी महिमा कुछ नहीं, परन्तु मेरी महिमा करनेवाला मेरा पिता है, जिसे तुम कहते हो, कि वह हमारा परमेश्वर है।