John 9:16 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
is par kai fareesee kahane lage yah manushy parameshvar kee or se nahee, kyonki vah sabt ka din naheen manata. auron ne kaha, papee manushy kyonkar aeese chinh dikha sakata haai? so un men foott padee.
Hindi 2017 (नया नियम)
इस पर कई फरीसी कहने लगे, “यह मनुष्‍य परमेश्‍वर की ओर से नहीं, क्‍योंकि वह सब्‍त का दिन नहीं मानता।” औरों ने कहा, “पापी मनुष्‍य क्‍योंकर ऐसे चिन्‍ह दिखा सकता है?” सो उन में फूट पड़ी।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कुछ फ़रीसी कहने लगे, “यह मनुष्य परमेश्वर की ओर से नहीं है क्योंकि यह सब्त का पालन नहीं करता।” उस पर दूसरे बोले, “कोई पापी आदमी भला ऐसे आश्चर्य कर्म कैसे कर सकता है?” इस तरह उनमें आपस में ही विवाद होने लगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस पर कुछ फरीसियों ने कहा, “वह मनुष्‍य परमेश्‍वर के यहाँ से नहीं आया है; क्‍योंकि वह विश्राम-दिवस के नियम का पालन नहीं करता।” कुछ लोगों ने कहा, “पापी मनुष्‍य ऐसे आश्‍चर्यपूर्ण चिह्‍न कैसे दिखा सकता है?” इस तरह उनमें मतभेद हो गया।
Hindi Bible HHBD
इस पर कई फरीसी कहने लगे; यह मनुष्य परमेश्वर की ओर से नहीं, क्योंकि वह सब्त का दिन नहीं मानता। औरों ने कहा, पापी मनुष्य क्योंकर ऐसे चिन्ह दिखा सकता है? सो उन में फूट पड़ी।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Kuchh Farisi tab bolin, “I admi Parmeshwar ke bagal se nai aais hei. Agar aata to sabat ke kaanuun ke nai tuuṛta.” Dusra log bolin, “I bataao ki keise ek paapi eisan chamatkaari kaam kare sake hei?” Aur u sab dui bhaag meñ baṭ gain.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस पर कुछ फरीसी कहने लगे, “यह मनुष्य परमेश्‍वर की ओर से नहीं, क्योंकि वह सब्त का दिन नहीं मानता।” दूसरों ने कहा, “पापी मनुष्य ऐसे चिह्न कैसे दिखा सकता है?” अत: उनमें फूट पड़ गई।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब फरीसियों में से कुछ लोग कहने लगे, “यह मनुष्य परमेश्‍वर की ओर से नहीं है क्योंकि वह सब्त के दिन का पालन नहीं करता।” परंतु दूसरे कहने लगे, “एक पापी मनुष्य ऐसे चिह्‍न कैसे दिखा सकता है?” और उनके बीच में फूट पड़ गई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस पर कुछ फ़रीसी कहने लगे, “वह व्यक्ति परमेश्वर की ओर से नहीं है, क्योंकि वह शब्बाथ के विधान का पालन नहीं करता.” परंतु अन्य कहने लगे, “कोई पापी व्यक्ति ऐसे अद्भुत चिह्न कैसे दिखा सकता है?” इस विषय को लेकर उनमें मतभेद हो गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस पर कई फरीसी कहने लगे, “ यह मनुष्य परमेश्वर की ओर से नहीं, क्योंकि वह सब्त का दिन नहीं मानता।” औरों ने कहा, “पापी मनुष्य कैसे ऐसे चिन्ह दिखा सकता है?” अतः उनमें फूट पड़ी।