John 9:30 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us ne un ko uttr diya yah to achambhe kee bat haai ki tum naheen janate kee kahan ka haai taubhee us ne meree ankhen khol deen.
Hindi 2017 (नया नियम)
उसने उनको उत्तर दिया, “यह तो अचम्भे की बात है कि तुम नहीं जानते की कहाँ का है तौभी उसने मेरी आँखें खोल दीं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उत्तर देते हुए उस व्यक्ति ने उनसे कहा, “आश्चर्य है तुम नहीं जानते कि वह कहाँ से आया है? पर मुझे उसने आँखों की ज्योति दी है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने उन्हें उत्तर दिया, “यही तो आश्चर्य की बात है। उन्होंने मेरी आँखें खोली हैं और आप लोग यह भी नहीं जानते कि वह कहाँ से आए हैं।
Hindi Bible HHBD
उस ने उन को उत्तर दिया; यह तो अचम्भे की बात है कि तुम नहीं जानते की कहां का है तौभी उस ने मेरी आंखें खोल दीं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
U admi jawaab dees, “Ham chakit hei! U hamaar aañkhi achchha karis, fir bhi tum nai janta ki u kahañ se aais hei?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने उनको उत्तर दिया, “यह तो आश्चर्य की बात है कि तुम नहीं जानते कि वह कहाँ का है, तौभी उसने मेरी आँखें खोल दीं।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इस पर उस मनुष्य ने उनसे कहा, “यह तो सचमुच आश्चर्य की बात है कि तुम नहीं जानते कि वह कहाँ का है, फिर भी उसने मेरी आँखें खोल दीं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने उनसे कहा, “तब तो यह बड़े आश्चर्य का विषय है! आपको यह भी मालूम नहीं कि वह कहां से हैं जबकि उन्होंने मुझे आंखों की रोशनी दी है!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने उनको उत्तर दिया, “यह तो अचम्भे की बात है कि तुम नहीं जानते कि वह कहाँ का है तो भी उसने मेरी आँखें खोल दीं।