John 9:4 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jis ne mujhe bheja haai hamen usake kam din hee din men karana avashy haai: vah rat anevalee haai jis men koi kam naheen kar sakata.
Hindi 2017 (नया नियम)
जिस ने मुझे भेजा है; हमें उसके काम दिन ही दिन में करना अवश्य है: वह रात आनेवाली है जिसमें कोई काम नहीं कर सकता।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसके कामों को जिसने मुझे भेजा है, हमें निश्चित रूप से दिन रहते ही कर लेना चाहिये क्योंकि जब रात हो जायेगी कोई काम नहीं कर सकेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दिन रहते हमें उसके कार्य में लगे रहना चाहिए, जिसने मुझे भेजा है। रात आ रही है, जब कोई भी व्यक्ति कार्य नहीं कर सकता।
Hindi Bible HHBD
जिस ने मुझे भेजा है; हमें उसके काम दिन ही दिन में करना अवश्य है: वह रात आनेवाली है जिस में कोई काम नहीं कर सकता।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jab tak din rahi, hamme u kaam kare ke hei, jiske waaste u hamme bhejis hei. Jab raat hoy jaai, koi kaam nai kare saki.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जिसने मुझे भेजा है, हमें उसके काम दिन ही दिन में करना अवश्य है; वह रात आनेवाली है जिसमें कोई काम नहीं कर सकता।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
हमें उसके कार्यों को, जिसने मुझे भेजा है, दिन ही दिन में करना आवश्यक है, क्योंकि वह रात आने वाली है जब कोई कार्य नहीं कर सकता।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अवश्य है कि मेरे भेजनेवाले का काम हम दिन रहते ही कर लें. रात आ रही है, जब कोई व्यक्ति काम नहीं कर पाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जिसने मुझे भेजा है; हमें उसके काम दिन ही दिन में करना अवश्य है। वह रात आनेवाली है जिसमें कोई काम नहीं कर सकता।