Jonah 1:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab ve nipatt dr gaa, aur us se kahane lage, too ne yah kya kiya haai? ve jan gaae the ki vah yahova ke sammukh se bhag aya haai, kyonki us ne ap hee unako bata diya tha..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योना ने लोगों से कहा कि, वह यहोवा से दूर भाग रहा है। जब लोगों को इस बात का पता चला, तो वह बहुत अधिक डर गये। लोगों ने योना से पूछा, “तूने अपने परमेश्वर के विरूद्ध क्या बुरी बात की है”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह सुनकर नाविक अत्यन्त डर गए। उन्होंने योना से कहा, ‘यह तुमने क्या किया!’ योना प्रभु के सम्मुख से भाग रहा है, यह बात वे जानते थे; क्योंकि स्वयं योना ने उन्हें बताया था।
Hindi Bible HHBD
तब वे निपट डर गए, और उस से कहने लगे, तू ने यह क्या किया है? वे जान गए थे कि वह यहोवा के सम्मुख से भाग आया है, क्योंकि उस ने आप ही उनको बता दिया था।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वे बहुत डर गए, और उससे कहने लगे, “तू ने यह क्या किया है?” वे जान गए थे कि वह यहोवा के सम्मुख से भाग आया है; क्योंकि उस ने आप ही उनको बता दिया था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सुनकर वे भयभीत हो गए और उन्होंने योनाह से कहा, “तुमने यह क्या कर डाला?” (क्योंकि योनाह उन्हें यह बता चुका था कि वह याहवेह की उपस्थिति से भाग रहा था.)
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वे बहुत डर गए #, और उससे कहने लगे, “तूने यह क्या किया है?” वे जान गए थे कि वह यहोवा के सम्मुख से भाग आया है, क्योंकि उसने आप ही उनको बता दिया था।