Jonah 1:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
uttkar us bade nagar neenave ko ja, aur usake virooddh prachar kara kyonaki usakee burai meree draashtti men baddh gai haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“नीनवे एक बड़ा नगर है। वहाँ के लोग जो पाप कर्म कर रहे हैं, उनमें बहुत से कुकर्मों के बारे में मैंने सुना है। इसलिये तू उस नगर में जा और वहाँ के लोगों को बता कि वे उन बुरे कर्मों का करना त्याग दें।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘तैयार हो, और महानगर नीनवे को जा। उसके विरुद्ध सन्‍देश सुना; क्‍योंकि उसके नागरिकों के दुष्‍कर्मों की चर्चा मुझ तक पहुंची है।’
Hindi Bible HHBD
उठकर उस बड़े नगर नीनवे को जा, और उसके विरूद्ध प्रचार कर; क्योंकि उसकी बुराई मेरी दृष्टि में बढ़ गई है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“उठकर उस बड़े नगर नीनवे को जा, और उसके विरुद्ध प्रचार कर; क्योंकि उसकी बुराई मेरी दृष्‍टि में बढ़ गई है ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“उठो और उस महानगर नीनवेह को जाओ और उसके निवासियों के विरुद्ध घोषणा करो, क्योंकि उनकी दुष्टता मेरी दृष्टि में आ गई है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“उठकर उस बड़े नगर नीनवे को जा, और उसके विरुद्ध प्रचार कर; क्योंकि उसकी बुराई मेरी दृष्टि में आ चुकी है।”