Jonah 2:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain ne sankatt men pade huae yahova kee dohai dee, aur us ne meree sun lee haai adhaelok ke udar men se maain chilla utta, aur too ne meree sun lee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“मैं गहरी विपत्ति में था। मैंने यहोवा की दुहाई दी और उसने मुझको उत्तर दिया! मैं गहरी कब्र के बीच था हे यहोवा, मैंने तुझे पुकारा और तूने मेरी पुकार सुनी!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने कहा: ‘हे प्रभु, मैंने अपने संकट में तुझे पुकारा, और तूने मुझे उत्तर दिया। मैंने अधोलोक के उदर में तेरी दुहाई दी, और तूने निस्‍सन्‍देह मेरी पुकार सुनी।
Hindi Bible HHBD
मैं ने संकट में पड़े हुए यहोवा की दोहाई दी, और उस ने मेरी सुन ली है; अधोलोक के उदर में से मैं चिल्ला उठा, और तू ने मेरी सुन ली।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“मैं ने संकट में पड़े हुए यहोवा की दोहाई दी, और उस ने मेरी सुन ली है; अधोलोक के उदर में से मैं चिल्‍ला उठा, और तू ने मेरी सुन ली।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने कहा: “अपने संकट में मैंने याहवेह को पुकारा, और उन्होंने मुझे उत्तर दिया. मृत्युलोक की गहराई में से मैंने सहायता की याचना की, और आपने मेरी याचना सुन ली.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“मैंने संकट में पड़े हुए यहोवा की दुहाई दी, और उसने मेरी सुन ली है; अधोलोक के उदर में से # मैं चिल्ला उठा, और तूने मेरी सुन ली।