Joshua 1:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jo bat yahova ke das moosa ne tum se kahee thee, ki tumhara parameshvar yahova tumhen vishraam deta haai, aur yahee desh tumhen dega, usakee sudhai karo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“उसे याद रखो, जो परमेश्वर के सेवक मूसा ने तुमसे कहा था। उसने कहा था कि परमेश्वर, तुम्हारा याहोवा तुम्हें आराम के लिये स्थान देगा। परमेश्वर यह देश तुम्हें देगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘जो आज्ञा प्रभु के सेवक मूसा ने तुम्हें दी थी, उसको स्मरण करो। उन्होंने कहा था; “तुम्हारा प्रभु परमेश्वर तुम्हें एक विश्राम-स्थल दे रहा है। वह तुम्हें यह देश प्रदान कर रहा है।”
Hindi Bible HHBD
जो बात यहोवा के दास मूसा ने तुम से कही थीं, कि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा तुम्हें विश्राम देता है, और यही देश तुम्हें देगा, उसकी सुधि करो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“जो बात यहोवा के दास मूसा ने तुम से कही थी कि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा तुम्हें विश्राम देता है, और यही देश तुम्हें देगा, उसकी सुधि करो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“याहवेह के सेवक मोशेह के आदेश को मत भूलना, जो उन्होंने कहा था, ‘याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हें आराम के लिए एक स्थान देंगे.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“जो बात यहोवा के दास मूसा ने तुम से कही थी, कि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा तुम्हें विश्राम देता है, और यही देश तुम्हें देगा, उसकी सुधि करो।