Joshua 10:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab yarooshalem ke raja adoneesedek ne suna ki yahoshoo ne aee ko le liya, aur usako satyanash kar dala haai, aur jaaisa us ne yareeho aur usake raja se kiya haai, aur yah bhee suna ki gibon ke nivaasiyon ne israaeliyon se mel kiya, aur unake beech rahane lage haai,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस समय अदोनीसेदेक यरूशलेम का राजा था। इस राजा ने सुना कि यहोशू ने ऐ को जीता है और इसे पूरी तरह नष्ट कर दिया है। राजा को यह पता चला कि यहोशू ने यरीहो और उसके राजा के साथ भी यही किया है। राजा को यह भी जानकारी मिली कि गिबोन ने इस्राएल के साथ, शान्ति—सन्धि कर ली है और वे लोग यरूशलेम के बहुत निकट रहते थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यरूशलेम के राजा अदोनी-सेदक ने यह सुना: जिस प्रकार यहोशुअ ने यरीहो नगर और उसके राजा के साथ व्‍यवहार किया था, वैसा ही ऐ नगर और उसके राजा के साथ किया है। उसने ऐ नगर पर अधिकार कर उसको पूर्णत: नष्‍ट कर दिया है। राजा अदोनी-सेदक ने यह भी सुना कि गिब्ओन के निवासियों ने इस्राएलियों से अभयदान प्राप्‍त कर लिया है, और वे उनके क्षेत्र में रहते हैं।
Hindi Bible HHBD
जब यरूशलेम के राजा अदोनीसेदेक ने सुना कि यहोशू ने ऐ को ले लिया, और उसको सत्यानाश कर डाला है, और जैसा उस ने यरीहो और उसके राजा से किया है, और यह भी सुना कि गिबोन के निवासियों ने इस्राएलियों से मेल किया, और उनके बीच रहने लगे हैं,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब यरूशलेम के राजा अदोनीसेदेक ने सुना कि यहोशू ने ऐ को ले लिया, और उसका सत्यानाश कर डाला है, और जैसा उसने यरीहो और उसके राजा से किया था वैसा ही ऐ और उसके राजा से भी किया है, और यह भी सुना कि गिबोन के निवासियों ने इस्राएलियों से मेल किया, और उनके बीच रहने लगे हैं,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर दूसरे दिन जब येरूशलेम के राजा अदोनी-त्सेदेक ने यह सुना कि यहोशू ने अय नगर को अपने अधीन कर उसे पूरा नष्ट कर दिया है; ठीक जैसा उन्होंने येरीख़ो एवं उसके राजा के साथ किया था; वैसा ही उन्होंने अय और उसके राजा के साथ भी किया, तथा गिबयोनवासियों ने इस्राएल के साथ संधि कर ली और अब वे उसी देश में रह रहे हैं,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब यरूशलेम के राजा अदोनीसेदेक # ने सुना कि यहोशू ने आई को ले लिया, और उसका सत्यानाश कर डाला है, और जैसा उसने यरीहो और उसके राजा से किया था वैसा ही आई और उसके राजा से भी किया है, और यह भी सुना कि गिबोन के निवासियों ने इस्राएलियों से मेल किया, और उनके बीच रहने लगे हैं,