Joshua 10:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur us samay, arthata jis din yahova ne aemoriyon ko israaeliyon ke vash men kar diya, us din yahoshoo ne yahova se israaeliyon ke dekhte is prakar kaha, he soorya, too gibon par, aur he chandrama, too ayyalon kee tarai ke upar thma raha..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस दिन यहोवा ने इस्राएलियों द्वारा एमोरी लोगों को पराजित होने दिया और उस दिन यहोशू इस्राएल के सभी लोगों के सामने खड़ा हुआ और उसने यहोवा से कहाः “हे सूर्य, गिबोन के आसमान में खड़े रह और हट नहीं। हे चन्द्र तू अय्यालोन की घाटी के ऊपर आसमान में खड़े रह और हट नहीं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जिस दिन प्रभु ने इस्राएलियों को एमोरी जाति पर विजय प्रदान की, उस दिन यहोशुअ प्रभु से यों बोला। उसने इस्राएलियों के सम्‍मुख यह कहा: ‘ओ सूर्य, गिब्ओन के आकाश पर अचल रह; ओ चन्‍द्रमा, अय्‍यालोन की घाटी में रुक जा!’
Hindi Bible HHBD
और उस समय, अर्थात् जिस दिन यहोवा ने एमोरियों को इस्राएलियों के वश में कर दिया, उस दिन यहोशू ने यहोवा से इस्राएलियों के देखते इस प्रकार कहा, हे सूर्य, तू गिबोन पर, और हे चन्द्रमा, तू अरयालोन की तराई के ऊपर थमा रह।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस समय, अर्थात् जिस दिन यहोवा ने एमोरियों को इस्राएलियों के वश में कर दिया, उस दिन यहोशू ने यहोवा से इस्राएलियों के देखते इस प्रकार कहा, “हे सूर्य, तू गिबोन पर, और हे चन्द्रमा, तू अय्यालोन की तराई के ऊपर थमा रह।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जिस दिन याहवेह ने अमोरियों को इस्राएल वंश के अधीन कर दिया था, उस दिन यहोशू ने याहवेह से बात की और इस्राएलियों के सामने कहा, “सूर्य, गिबयोन पर और चंद्रमा अय्जालोन घाटी पर रुक जाए.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस समय, अर्थात् जिस दिन यहोवा ने एमोरियों को इस्राएलियों के वश में कर दिया, उस दिन यहोशू ने यहोवा से इस्राएलियों के देखते इस प्रकार कहा, “हे सूर्य, तू गिबोन पर, और हे चन्द्रमा #, तू अय्यालोन की तराई के ऊपर थमा रह।”