Joshua 10:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur soorya us samay tak thma raha aur chandrama us samay tak tthara raha, jab tak us jaati ke logon ne apane shatrauon se palatta n liya.. kya yah bat yashaar nam pustak men naheen likhee haai ki soorya akashamandl ke beechobeech tthara raha, aur lagabhg char pahar tak n ooba?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सूर्य स्थिर हो गया और चन्द्रमा ने भी तब तक चलना छोड़ दिया जब तक लोगों ने अपने शत्रुओं को पराजित नहीं कर दिया। यह सचमुच हुआ, यह कथा याशार की किताब में लिखी है। सूर्य आसमान के मध्य रुका। यह पूरे दिन वहाँ से नहीं हटा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वस्‍तुत: ऐसा ही हुआ! जब तक इस्राएली सेना ने अपने शत्रुओं को पराजित नहीं कर दिया तब तक सूर्य अचल रहा, और चन्‍द्रमा आगे नहीं बढ़ा! यह घटना ‘याशर की पुस्‍तक’ में लिखी हुई है। उस दिन सूर्य आकाश के मध्‍य ठहर गया था और वह अस्‍त होने के लिए पूरे दिन तक आगे नहीं बढ़ा।
Hindi Bible HHBD
और सूर्य उस समय तक थमा रहा; और चन्द्रमा उस समय तक ठहरा रहा, जब तक उस जाति के लोगों ने अपने शत्रुओं से पलटा न लिया।। क्या यह बात याशार नाम पुस्तक में नहीं लिखी है कि सूर्य आकाशमण्डल के बीचोबीच ठहरा रहा, और लगभग चार पहर तक न डूबा?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और सूर्य उस समय तक थमा रहा, और चन्द्रमा उस समय तक ठहरा रहा, जब तक उस जाति के लोगों ने अपने शत्रुओं से बदला न लिया। क्या यह बात याशार नामक पुस्तक में नहीं लिखी है कि सूर्य आकाशमण्डल के बीचोंबीच ठहरा रहा, और लगभग चार पहर तक न डूबा?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब सूर्य एवं, चंद्रमा रुक गये, जब तक इस्राएली राष्ट्र की सेना ने अपने शत्रुओं से बदला न लिया. यह घटना याशार की किताब में लिखी है. सूर्य लगभग पूरा दिन आकाश के बीच रुका रहा,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और सूर्य उस समय तक थमा रहा; और चन्द्रमा उस समय तक ठहरा रहा, जब तक उस जाति के लोगों ने अपने शत्रुओं से बदला न लिया। क्या यह बात याशार नामक पुस्तक में नहीं लिखी है कि सूर्य आकाशमण्डल के बीचोबीच ठहरा रहा, और लगभग चार पहर तक न डूबा?