Joshua 10:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
n to us se pahile koi aeesa din hua aur n usake bad, jis men yahova ne kisee puroosh kee sunee ho kyonki yahova to israael kee or se ladta tha..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ऐसा उस दिन के पहले किसी भी समय कभी नहीं हुआ था और तब से अब तक कभी नहीं हुआ है। वही दिन था, जब यहोवा ने मनुष्य की प्रार्थना मानी। वास्तव में यहोवा इस्राएलियों के लिये युद्ध कर रहा था!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
न उस दिन से पहले और न उसके बाद ऐसी घटना कभी घटी जब प्रभु ने किसी मनुष्य की इस प्रकार वाणी सुनी और इस्राएली लोगों की ओर से युद्ध किया।
Hindi Bible HHBD
न तो उस से पहिले कोई ऐसा दिन हुआ और न उसके बाद, जिस में यहोवा ने किसी पुरूष की सुनी हो; क्योंकि यहोवा तो इस्राएल की ओर से लड़ता था।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
न तो उससे पहले कोई ऐसा दिन हुआ और न उसके बाद, जिस में यहोवा ने किसी पुरुष की सुनी हो; क्योंकि यहोवा तो इस्राएल की ओर से लड़ता था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इससे पहले और इसके बाद फिर कभी ऐसा नहीं हुआ कि, जब याहवेह ने किसी मनुष्य का ऐसा आग्रह स्वीकार किया हो; क्योंकि यह वह समय था, जब याहवेह इस्राएल की ओर से युद्ध कर रहे थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
न तो उससे पहले कोई ऐसा दिन हुआ और न उसके बाद, जिसमें यहोवा ने किसी पुरुष की सुनी हो; क्योंकि यहोवा तो इस्राएल की ओर से लड़ता था।