Joshua 10:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu tum mat ttharo, apane shatrauon ka peechha karake un men se jo jo pichhd gaae haain unako mar dalo, unhen apane apane nagar men pravesh karane ka avasar n do kyoki tumhare parameshvar yahova ne unako tumhare hath men kar diya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु वहाँ स्वयं न रहो। शत्रु का पीछा करते रहो। उन पर पीछे से आक्रमण करते रहो। शत्रुओं को अपने नगर तक सुरक्षित न पहुँचने दो। तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने तुम्हें उन पर विजय दी है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्‍तु तुम वहां मत ठहरो वरन् अपने शत्रु का पीछा करो। उनके जो सैनिक पीछे रह गए हैं, उन्‍हें काट डालो। शत्रु के सैनिकों को उनके नगरों में मत प्रवेश करने दो; क्‍योंकि प्रभु परमेश्‍वर ने उन्‍हें तुम्‍हारे अधिकार में कर दिया है।’
Hindi Bible HHBD
परन्तु तुम मत ठहरो, अपने शत्रुओं का पीछा करके उन में से जो जो पिछड़ गए हैं उनको मार डालो, उन्हें अपने अपने नगर में प्रवेश करने का अवसर न दो; क्योकि तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने उनको तुम्हारे हाथ में कर दिया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु तुम मत ठहरो, अपने शत्रुओं का पीछा करके उनमें से जो जो पिछड़ गए हैं उनको मार डालो, उन्हें अपने अपने नगर में प्रवेश करने का अवसर न दो; क्योंकि तुम्हारे परमेश्‍वर यहोवा ने उनको तुम्हारे हाथ में कर दिया है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और तुम वहां मत रुकना. तुम अपने शत्रुओं का पीछा करना और उन पर वार करना, जो सबसे पीछे हैं, उन्हें मौका देना कि वे अपने नगर में जा पाएं, क्योंकि याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर ने उन्हें तुम्हारे हाथों में सौंप दिया है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु तुम मत ठहरो, अपने शत्रुओं का पीछा करके उनमें से जो-जो पिछड़ गए हैं उनको मार डालो, उन्हें अपने-अपने नगर में प्रवेश करने का अवसर न दो; क्योंकि तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने उनको तुम्हारे हाथ में कर दिया है।”