Joshua 10:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab yahoshoo aur israaelee unaka sanhar karake nash kar chuke, aur un men se jo bach gaae ve apane apane gaddhvale nagar men ghaus gaa,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस प्रकार यहोशू और इस्राएल के लोगों ने शत्रु को मार डाला। किन्तु शत्रुओं में से जो कुछ अपने सुदृढ़ परकोटों से घिरे नगरों में पहुँच जाने में सफल हो गए और छिप गए। वे व्यक्ति नहीं मारे गए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहोशुअ और इस्राएली सैनिकों ने शत्रु सेना का पूर्ण संहार कर दिया और उन्हें धरती से मिटा डाला। किन्तु शत्रु सेना के कुछ बचे हुए सैनिक भाग कर अपने किलाबन्द नगरों में प्रविष्ट हो गए।
Hindi Bible HHBD
जब यहोशू और इस्राएली उनका संहार करके नाश कर चुके, और उन में से जो बच गए वे अपने अपने गढ़वाले नगर में घुस गए,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब यहोशू और इस्राएली उनका संहार करके उन्हें नष्ट कर चुके, और उनमें से जो बच गए वे अपने अपने गढ़वाले नगर में घुस गए,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब यहोशू एवं इस्राएल वंश उनको मार चुके और उनमें से कुछ लोग बच गए, वे नगर के गढ़ में चले गए,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब यहोशू और इस्राएली उनका संहार करके उन्हें नाश कर चुके, और उनमें से जो बच गए वे अपने-अपने गढ़वाले नगर में घुस गए,