Joshua 10:24 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab ve un rajaon ko yahoshoo ke pas nikal le aa, tab yahoshoo ne israael ke sab purooshaen ko bulakar apane sath chalanevale yoddhaon ke pradhaanon se kaha, nikatt akar apane apane panv in rajaon kee gardanon par rakho. aur unhon ne nikatt jakar apane apane panv unakee gardanon par rakhe.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अत: वे उन पाँचों राजाओं को यहोशू के पास लाए। यहोशू ने अपने सभी लोगों को वहाँ आने के लिये कहा। यहोशू ने सेना के अधिकारियों से कहा, “यहाँ आओ! इन राजाओं के गले पर अपने पैर रखो।” इसलिए यहोशू की सेना के अधिकारी निकट आए। उन्होंने राजाओं के गले पर अपने पैर रखे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब वे इन राजाओं को यहोशुअ के पास लाए, तब उसने इस्राएली समाज के सब सैनिकों को बुलाया। उसने सेना-नायकों से, जो उसके साथ युद्ध करने गए थे, यह कहा, ‘पास आओ, और इन राजाओं की गर्दन पर अपने पैर रखो!’ सेना-नायक पास आए, और उन्होंने राजाओं की गर्दन पर अपने पैर रखे।
Hindi Bible HHBD
जब वे उन राजाओं को यहोशू के पास निकाल ले आए, तब यहोशू ने इस्राएल के सब पुरूषों को बुलाकर अपने साथ चलनेवाले योद्धाओं के प्रधानों से कहा, निकट आकर अपने अपने पांव इन राजाओं की गर्दनों पर रखो। और उन्हों ने निकट जाकर अपने अपने पांव उनकी गर्दनों पर रखे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब वे उन राजाओं को यहोशू के पास निकाल ले आए, तब यहोशू ने इस्राएल के सब पुरुषों को बुलाकर अपने साथ चलनेवाले योद्धाओं के प्रधानों से कहा, “निकट आकर अपने अपने पाँव इन राजाओं की गर्दनों पर रखो।” और उन्होंने निकट जाकर अपने अपने पाँव उनकी गर्दनों पर रखे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब इन्हें यहोशू के पास लाया गया, तब यहोशू ने सब इस्राएलियों को बुलाया तथा योद्धाओं के प्रमुखों को, जो उनके साथ युद्ध पर गए थे, उनसे कहा, “इन राजाओं की गर्दनों पर पैर रखो.” और वे उनके पास गए और उनकी गर्दन पर अपने पैर रखे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब वे उन राजाओं को यहोशू के पास निकाल ले आए, तब यहोशू ने इस्राएल के सब पुरुषों को बुलाकर अपने साथ चलनेवाले योद्धाओं के प्रधानों से कहा, “निकट आकर अपने-अपने पाँव इन राजाओं की गर्दनों पर रखो” और उन्होंने निकट जाकर अपने-अपने पाँव उनकी गर्दनों पर रखे।