Joshua 10:25 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab yahoshoo ne un se kaha, dro mat, aur n tumhara man kachcha ho hiyav bandhakar draddh ho kyonaki yahova tumhare sab shatrauon se jin se tum ladnevale ho aeesa hee karega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब यहोशू ने अपने सैनिकों से कहा, “दृढ़ और साहसी बनो! डरो नहीं! मैं दिखाऊँगा कि यहोवा उन शत्रुओं के साथ क्या करेगा, जिनसे तुम भविष्य में युद्ध करोगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहोशुअ ने सेना-नायकों से कहा, ‘भयभीत मत हो! निराश मत हो! शक्‍तिशाली और साहसी बनो! प्रभु तुम्‍हारे सब शत्रुओं के साथ, जिनसे तुम युद्ध करोगे, ऐसा ही व्‍यवहार करेगा।’
Hindi Bible HHBD
तब यहोशू ने उन से कहा, डरो मत, और न तुम्हारा मन कच्चा हो; हियाव बान्धकर दृढ़ हो; क्योंकि यहोवा तुम्हारे सब शत्रुओं से जिन से तुम लड़नेवाले हो ऐसा ही करेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यहोशू ने उनसे कहा, “डरो मत, और न तुम्हारा मन कच्‍चा हो; हियाव बाँधकर दृढ़ हो; क्योंकि यहोवा तुम्हारे सब शत्रुओं से जिनसे तुम लड़नेवाले हो ऐसा ही करेगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब यहोशू ने सब इस्राएली प्रजा को बोला, “न तो डरना और न निराश होना, बहादुर तथा साहसी बनना, क्योंकि याहवेह शत्रुओं की यही दशा करेंगे, जिन-जिन से तुम युद्ध करोगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यहोशू ने उनसे कहा, “डरो मत, और न तुम्हारा मन कच्चा हो; हियाव बाँधकर दृढ़ हो; क्योंकि यहोवा तुम्हारे सब शत्रुओं से जिनसे तुम लड़नेवाले हो ऐसा ही करेगा।”